Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री रघुवर दास गए चीन; शिष्टमंडल में तीन मंत्री व अधिकारी भी

मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार देर शाम चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई पहुंच गए।

By Edited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:08 AM (IST)
मुख्यमंत्री रघुवर दास गए चीन; शिष्टमंडल में तीन मंत्री व अधिकारी भी
मुख्यमंत्री रघुवर दास गए चीन; शिष्टमंडल में तीन मंत्री व अधिकारी भी

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार देर शाम चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई पहुंचे। पांच दिवसीय चीन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शंघाई और बीजिंग के प्रमुखों से मिलेंगे और चीन के शासन की बारीकियों से अवगत होंगे। वे वहा के बिजनेस, इंडस्ट्रीज और सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ भी बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री यहां फूड प्रोसेसिंग मेले में भी शिकरत करेंगे और झारखंड में कुछ उसी तर्ज पर संभावनाओं की तलाश भी करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जाने वाले शिष्टमंडल में मंत्री सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी, विकास आयुक्तडीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल और मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार भी शामिल हैं।

loksabha election banner

सीएम का चीन दौरा 1 सितंबर : 8.20 बजे देर शाम शंघाई पहुंचे। होटल रिनाइसेंस में विश्राम। 2 सितंबर : 9.00 बजे शंघाई में अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे। ओरिएंटल पर्ल टावर, नॉनजिंग स्ट्रीट हुवांगपू रिवर क्रूज का दौरा भी करेंगे। देर शाम बीजिंग के लिए होंगे रवाना। रात्रि विश्राम सेंट रिग्स होटल में। 3 सितंबर : चीन की दीवार देखने जाएंगे। कई कंपनियों का भी दौरा। 4 सितंबर : फोरबिडेन सिटी जाएंगे। स्थानीय अधिकारियों संग करेंगे बैठक। इसके बाद कैपिटल म्यूजियम और मंदिर जाएंगे। चीन के नेताओं संग मुलाकात करेंगे। 5 सितंबर : बीजिंग रेलवे स्टेशन से हाई स्पीड ट्रेन से जियांग जूं जाएंगे। वे चीन रेलवे के टनल कंपनी का दौरा करेंगे। स्थानीय नेताओं संग मुलाकात। 6 सितंबर : चीन के इंडस्ट्री और विभिन्न कंपनियों से जुड़े लोगों से मिलेंगे। स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। शाम 7.30 बजे हांगकांग रवाना होंगे। 7 सितंबर : हांगकांग में स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण। शाम 6.05 बजे दिल्ली वापसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.