Move to Jagran APP

तीन मंत्रियों संग आज चीन दौरे पर रवाना होंगे रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास चीन के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे साथ में अधिकारियों का शिष्टमंडल होगा।

By Edited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 08:59 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 08:59 AM (IST)
तीन मंत्रियों संग आज चीन दौरे पर रवाना होंगे रघुवर
तीन मंत्रियों संग आज चीन दौरे पर रवाना होंगे रघुवर

रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को चीन के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ वरीय अधिकारियों का शिष्टमंडल होगा। जिसमें तीन मंत्री सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा और अमर बाउरी भी शामिल हैं। इस दौरान वे शघाई और बीजिंग के प्रमुखों से मिलकर वहां का नगरीय प्रबंध व शासन व्यवस्था के संचालन की जानकारी लेंगे। उनका वहां फूड प्रोसेसिंग मेला में भाग लेने का कार्यक्रम है।

loksabha election banner

वहां के बिजनेस, इंडस्ट्रीज और सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ बैठकें भी करेंगे। शघाई जैसा टावर रांची में बनाने पर विचार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि उनका चीन दौरा वहा की विधि-व्यवस्था, आधुनिकतम तकनीक की जानकारी के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण दौरा है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष एक बार अन्य देशों में विकास से संबंधित गतिविधियों को जानने और समझने के लिए विदेश जाने का मौका दिया जाता है।

आधुनिक दौर में चीन दौरे से विकास संबंधी नई जानकारी मिलेगी। इस दौरे के अनुभवों का लाभ राज्य की विकास की गति को बढ़ाने में मिलेगा। वे चीन के शंघाई जैसा टावर राची में स्थापित करने पर वे विचार कर रहे हैं। इस आशय की भी जानकारियां ली जाएगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चीन में स्थापित बस स्टैंड एवं बस सर्विस के संबंध में भी पूरी जानकारी ली जाएगी ताकि इसे राची, जमशेदपुर, धनबाद आदि शहरों में हकीकत का रूप दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राची स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्राहलय को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपये का आवंटन राज्य को मिलेगा। फूड प्रोसेसिंग को देंगे बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में फूड प्रोसेसिंग की असीम संभावनाएं हैं। चीन में फूड प्रोसेसिंग यूनिट बहुत ही आधुनिक ढंग से स्थापित किए गए हैं। वे फूड प्रोसेसिंग मेला में प्रदर्शित प्लाटों को देखेंगे और प्रोसेसिंग यूनिट की पूरी जानकारी हासिल करेंगे। झारखंड में आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट राज्य सरकार द्वारा लगाने की योजना है। राज्य की सब्जियों की डिमाड यूरोप में भी है। झारखंड में उत्पादित सब्जिया यूरोप तक पहुंचेगी।

अक्टूबर में फिर किसान जाएंगे इजरायल मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर माह में भी 40-50 किसानों को उन्नत कृषि के संबंध में प्रशिक्षण लेने के उद्देश्य से इजरायल भेजा जाएगा। जो किसान प्रशिक्षण लेकर वापस वापस लौटेंगे वे अन्य किसानों को भी मास्टर ट्रेनर के रूप में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। राज्य से किसानों का एक जत्था कुछ दिनों पहले उन्नत कृषि से संबंधित प्रशिक्षण लेने के उद्देश्य से इजराइल के दौरे पर है। किसान वहां कम पानी में आधुनिक खेती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कृषि ग्लोबल समिट नवंबर में मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी नवंबर माह में राज्य में कृषि ग्लोबल समिट का आयोजन किया जाएगा। चीन दौरे के क्रम में वे चीन के कृषि वैज्ञानिकों से भी मिलेंगे एवं कृषि समिट में झारखंड आने का आमंत्रण देंगे। ये अधिकारी होंगे साथ विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल और मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार भी चीन दौरे पर जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.