Move to Jagran APP

फिर महंगी हुई दाल, सत्तू, बेसन और तेल में भी आग

सभी प्रकार के दाल में 10 रुपये की वृद्धि, एक सप्ताह के भीतर बढ़ी है कीमत।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 02:53 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 02:53 PM (IST)
फिर महंगी हुई दाल, सत्तू, बेसन और तेल में भी आग
फिर महंगी हुई दाल, सत्तू, बेसन और तेल में भी आग

जागरण संवाददाता, रांची : घरेलू सामान की कीमत में एक बार फिर उछाल आया है। दाल, आटा, चना, मटर, बेसन और सरसों तेल आदि की कीमत में उछाल देखने को मिला है। आम इंसान की रसोई से दूर होने वाली वस्तुओं की सूची में दाल तो पहले भी थी। अब कई और जरूरत के सामान इसमें शामिल हो गए हैं। कीमत में बदलाव करीब एक सप्ताह पहले हुआ है।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि दाल की कीमत को ले पहले भी कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ चुका है।

अरहर दाल, मसूर दाल, और चना दाल की कीमत में 10 रुपये की वृद्धि दर्ज हुई है। इधर चना और मटर भी 10 रुपये महंगे हुए हैं। सरसो तेल चार रुपये महंगा हुआ है। सत्तू, बेसन और डालडा की कीमत 10 रुपये बढ़ी है। आटा दो रुपये तो मैदा चार रुपये महंगे हुए हैं।

महाराष्ट्र में बारिश असर है दाल की कीमतों में वृद्धि :

राज्य और आसपास के क्षेत्रों में दाल का आयात मुख्यत: महाराष्ट्र से होता है। महाराष्ट्र में तेज बरसात और बाढ़ के कारण दाल की पैदावार से ले कर उनके सप्लाई पर असर पड़ा है। राजधानी सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में दाल की कीमतों में इजाफा होने का मुख्य कारण दाल की कम सप्लाई होना ही है।

नहीं हो रहा अन्य सामान का आयात :

दाल के अलावा अन्य चीजों की कीमतों में वृद्धि होने के कारण आयात का प्रभावित होना है। बरसात में उनके आयात पर असर पड़ता है। दूसरी ओर स्टॉक कम होने और मांग बढ़ने की स्थिति में भी कीमतें बढ़ जाती हैं।

सामाग्री कीमत पहले कीमत अब

अरहर दाल 65 75

मसूर दाल 50 60

चना दाल 50 60

चना 45 55

सफेद मटर 40 50

सरसों तेल 108 112

सत्तू 110 120

बेसन 70 80

डालडा 80 90

सूर्यमुखी तेल 90 95

आटा 22 24

मैदा 22 26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.