Move to Jagran APP

इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में 22 जून को हुई 7.19 लाख डकैती कांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। रांची पुलिस की टीम ने गिरोह के चार लुटेरों को पकड़ा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 08:40 AM (IST)
इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती कांड का खुलासा, चार  गिरफ्तार
इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में 22 जून को हुई 7.19 लाख डकैती कांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। रांची पुलिस की टीम ने गिरोह के चार लुटेरों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। आरोपितों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ 3.50 लाख, हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने ओड़िशा से चारों अपराधियों को पकड़ा है। हालांकि, गिरोह का एक अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने डकैती कांड में संलिप्त अपराधियों को पकड़ा है। इधर, ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। छापेमारी चल रही है।

loksabha election banner

::::::::::::::::::::::

क्या है मामला

इंडियन ओवरसीज बैंक से अपराधी ने 7.19 लाख रुपये डकैती कर फरार हो गए थे। हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। तीन बाइक पर सवार छह शामिल थे। डकैती से कुछ देर पहले महिला ट्रेनिंग कॉलेज की फीस जमा हुई थी। अपराधियों ने तीन बैंक कर्मचारी पूनम कुजूर, मनीषा कुमारी और एक अन्य का मोबाइल भी लूट लिया था। डकैती के दौरान अपराधियों ने बैंक के गार्ड रत्ता उरांव के सिर पर बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पिठोरिया थाना में बैंक मैनेजर जीतेंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ डकैती की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.