Move to Jagran APP

गोला में आजसू ने मनाया हूल दिवस

गोला (रामगढ़) : गोला स्थित आजसू के प्रखंड कार्यालय में शनिवार को हूल दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 09:33 PM (IST)
गोला में आजसू ने मनाया हूल दिवस
गोला में आजसू ने मनाया हूल दिवस

गोला (रामगढ़) : गोला स्थित आजसू के प्रखंड कार्यालय में शनिवार को हूल दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने वीर अमर शहीद क्रांतिकारी सिद्धो, कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष सह बंदा पंचायत के मुखिया कुलदीप साव ने कहा की आज के दिन 30 जून 1855 को जमखोरों, महाजनों व भ्रष्ट पुलिसिया जुल्म के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका गया था। तकरीबन वर्षों तक चली इस महान हूल क्रांतिकारी युद्ध में लगभग दो हजार आदिवासी मारे गए। इस युद्ध में कान्हो मुर्मू की हत्या कर दी गई। जबकि सिदो मुर्मू को गिरफ्तार कर उन्हें साहेबगंज के बरहट में फांसी पर चढ़ा दिया गया। इस युद्ध के दरम्यान अंग्रेजों को ना सिर्फ भागकर पाकुड़ के महल में शरण लेना पड़ा, बल्कि मार्शल लाँ तक लगाना पड़ा था। मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश, कुमार महतो, गो¨वद मुंडा, नित्यानंद महतो, महेश महतो, दीनू गोस्वामी, मदन खन्ना, उमेश महतो, त्रिभुवन महतो, सुरेश रजक, दिलबर हुसैन, जयराम महथा, जयप्रकाश महतो, राजेंद्र महतो, सिकंदर ठाकुर, गौतम कुमार समेत दर्जनों आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.