ग्रामीण विकास में टाप फाइव राज्यों में शुमार हुआ झारखंड
राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड के हिस्से बेहतरीन काम करने को लेकर मिले अवार्ड का दायरा बढ़ता ही जा रही
राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड के हिस्से बेहतरीन काम करने को लेकर मिले अवार्ड का दायरा बढ़ता ही जा रही है। गुरुवार को इसमें एक और अवार्ड जुड़ गया। नई दिल्ली में एक समारोह में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग को देश के सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टाप फाइव राज्यों में एक मानते हुए पुरस्कृत किया।
यह पुरस्कार विभाग की महत्वाकांक्षी 'दिशा' कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए मिला। राज्य सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिवअविनाश कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की कार्यशैली एवं सभी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन की प्रशसा करते हुए दिशा कार्यक्रम में विशेष प्रदर्शन की सराहना की।
गुरुवार को भारत सरकार ने दिशा पोर्टल एवं डैशबोर्ड को भी लाच किया। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने इसे और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए सुझाव दिए। दिशा कार्यक्रम के तहत भारत सरकार की 42 योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग की जाती है। इसमें अध्यक्ष सासद एवं अन्य सदस्यों में विधायक व जनप्रतिनिधि होते हैं ।
स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर पहुंचा झारखंड :
राष्ट्रीय स्तर पर शहरी स्वच्छता में अव्वल आने के बाद झारखंड अब स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में भी पहले स्थान पर आ गया है। वहीं, चयनित स्मार्ट शहरों में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर जारी स्मार्ट सिटी रैंकिंग में रांची को छठा स्थान मिला है। केंद्र के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में यह बात सामने आई है। पिछले सप्ताह की रैंकिंग में रांची छठे स्थान पर ही थी, जबकि झारखंड आठवें स्थान पर था।
केंद्र द्वारा जारी इस सप्ताह की रैंकिंग में 171.59 स्कोर के साथ झारखंड जहां पहले स्थान पर है, वहीं गुजरात और राजस्थान क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में नागपुर पहले स्थान पर है। बता दें कि विभिन्न राज्यों से चुने गए शहरों में चल रहे स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं में प्रगति की हर सप्ताह रैंकिंग की जाती है। यह रैंकिंग देश के 98 चयनित स्मार्ट शहरों और 31 राज्यों में चल रही योजनाओं की प्रगति के आधार पर की गई है।
झारखंड की राजधानी रांची में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एबीडी एंड पैन सिटी प्रोजेक्ट की कुल 40 योजनाएं हैं, जिनमें 17 योजनाओं पर काम चल रहा है, जबकि 9 योजनाओं की डीपीआर तैयार है। इनमें रांची नगर निगम की कई योजनाएं पूरी होने की स्थिति में है।