Move to Jagran APP

झारखंड राज्य सिनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुरू

सरला बिरला स्कूल में झारखंड राज्य सिनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 12:02 PM (IST)
झारखंड राज्य सिनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुरू
झारखंड राज्य सिनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुरू

संवाद सूत्र, रांची : सरला बिरला स्कूल के बसंत कुमार बिरला प्रेक्षागृह में गुरुवार से शुरू हुए आदित्य बिरला मेमोरियल झारखंड राज्य सिनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में राज्य भर से 158 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रीतम सिंह ने अनिल कुमार को, प्रियंका कुमारी ने सिमोनी सिंह को, स्वराज पालित ने कुशवाहा सुरेन्द्र कुमार को, अल्का दास ने आर्यन सागर को एवं सौकेत दत्ता ने गीतमनी को हराया।

loksabha election banner

प्रतियोगिता का उद्घाटन महिला ग्रैंड मास्टर पद्मिनी राउत व सरला बिरला की प्राचार्या परमजीत कौर ने किया। प्रतियोगिता में 85 अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाड़ी भी भाग ले रहे है। मौके पर नीरज कुमार मिश्रा, प्रीतम सिंह, विजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

दुर्गापुर से हारी बूटी की टीम :

कोलकाता के सिउड़ी में आयोजित यंग डायमंड अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दुर्गापुर क्लब ने बूटी क्लब को चार विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए बूटी की टीम 20ओवरों में नौ विकेट पर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। सत्यजीत ने 35, शिव कुमार ने 25 रन बनाए। दुर्गापुर के राहुल ने तीन व विवेक ने दो विकेट लिए। जवाब में दुर्गापुर की टीम 19.3 ओवरों में सात विकेट पर 133 रन बना लिए। सुमित ने 41, दीपांजन ने 22 रन बनाए। बूटी की ओर से हर्ष ने दो विकेट लिए। सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मनीष कुमार मैन ऑफ द सीरीज व हर्ष सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए।

खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी :

ओलंपिक दिवस समारोह के अवसर पर गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित स्पो‌र्ट्स व करियर सेमिनार में वक्ताओं ने खेल के साथ साथ पढ़ाई करना भी जरूरी बताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने वर्तमान परिवेश में खिलाड़ियो के लिए खेल व पढ़ाई दोनों के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।

राची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने खेल के साथ पढ़ाई में भी मेहनत करने की बात कही। डा. रमाशकर सिंह ने कहा जब तक खिलाड़ी अपना लक्ष्य तय नहीं करेंगे तब तक सफलता मिलना मुश्किल है। साई के पूर्व खेल प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों का लाभ उठाने को कहा। सरोजनी लकड़ा ने खिलाड़ियो को खेल व शिक्षा को साथ लेकर चलने की बात कही।

टाटा इंस्ट्च्यूट ऑफ सोशल साइंस के स्टेट हेड रमन वल्लभ ने कहा कि युवा शैक्षनिक कार्यक्रम से अपने को जोड़कर रोजगार के नए आयाम तलाश कर सकते है।

प्रियदर्शी अमर ने कहा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। इस अवसर पर चंचल भट्टाचार्य, शेखर बोस, सुशील सिंह ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार जयसवाल ने किया।उन्होंने बताया कि ओलंपिक दिवस समारोह का समापन समारोह शुक्रवार को शाम चार बजे रांची विवि परिसर में किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.