Move to Jagran APP

रांची में प्रतिबंधित मांस मिलने पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, तनाव; पथराव में डीएसपी घायल

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में।

By Edited By: Published: Wed, 27 Jun 2018 12:18 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 06:04 PM (IST)
रांची में प्रतिबंधित मांस मिलने पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, तनाव; पथराव में डीएसपी घायल
रांची में प्रतिबंधित मांस मिलने पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, तनाव; पथराव में डीएसपी घायल

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में मिशन चौक के समीप प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता पथराव में घायल हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मिशन चौक के समीप कचरे के ढेर में दो गुट में तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रतिबंधित मास मिलने के बाद दो समुदाय आमने सामने आ गए हैं। दोनों ओर से पथराव शुरू हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों समुदायों में एक बार झड़प भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आसू गैस के गोले दागने पड़े। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मिशन चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। वही सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता को पथराव में चोट लगी है। प्रशासन और अमनपसंदो की पहल पर दोनों समुदाय के लोग हटे।

जानें,क्या है मामला
कचरे के ढेर में बुधवार की सुबह मिशन चौक के समीप प्रतिबंधित मांस मिलने से दो गुटों के लोग आपस में उलझ गए और दोनों समुदायों के बीच पथराव हुआ। लोगों की भीड़ जमा होने से आवागमन भी बाधित हुआ और बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में भी अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। माहौल की गंभीरता देख मौके पर पुलिस पहुंची और माहौल को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा माहौल को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गौले भी छोडे गए। वही, दूसरी ओर प्रशासन और अमनपसंदो की पहल पर दोनों समुदाय के लोगों को समझाया गया तब लोग सड़कों से हटे और आवागमन सामान्य हुआ। हालांकि स्कूल प्रशासन ने तनावपूर्ण माहौल के बीच संत जॉन स्कूल और उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को नही जाने दिया गया, जिससे बच्चें फसें रहे। माहौल नियंत्रित होने तक पुलिस ने स्कूल प्रशासन को छुट्टी करने से मना कर दिया था। हालांकि अभी माहौल नियंत्रित है और आवागमन फिर से चालू हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.