बच्चे हों युवा, सभी की पसंद है डेनिम
सलोनी, राची : फैशन आए दिन बदलता रहता है, लोगों की पसंद बदलती रहती है। लेकिन डेनिम ने कई दशकों लोगों
सलोनी, राची : फैशन आए दिन बदलता रहता है, लोगों की पसंद बदलती रहती है। लेकिन डेनिम ने कई दशकों लोगों के बीच अपनी पैठ बना रखा है, दिनों दिन इसका क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। फिर चाहे बच्चें हों या युवा या फिर 50 प्लस ही क्यों न हों। हां अगर कुछ बदला है तो जीन्स की डिजाइन। सभी की वार्डरोब में रहने वाली जीन्स समय-समय पर नया रूप जरूर लेती रही। बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। फिर चाहे किसी भी आयु वर्ग के उपभोक्ता के लिए हो। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के आउटलेट शहर में खुल चुके हैं। आजकल हर ब्रांड युवाओं को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आ रहा है। बाजार में जींस की कई वेराइटी उपलब्ध हैं।
ब्वॉयफ्रेंड जींस :
इस तरह की जींस की फिटिंग लूज होती है। हालाकि इनका लुक स्ट्रेट जींस जैसा ही होता है। आमतौर पर कैजुअल लुक और फंकी लुक के लिए लड़किया इन्हें एंकल से थोड़ा ऊपर तक मोड़ लेती हैं। ये आप के लुक को अलग दिखाती हैं। युवतियों के बीच काफी कम समय में खासी पहचान बना ली है। स्किनी जींस :
हिप से लेकर एंकल तक यह जींस स्किन फिट होती है। युवाओं में इस पैटर्न की जींस काफी लोकप्रिय है। आज डेनिम के 50 फीसद मार्केट में इसी का कब्जा है। इन्हें चाहे शर्ट हो या कुर्ता, सभी के साथ पहना जा सकता है। इनकी रेंज अन्य प्रकार की जींस से थोड़ा सा ज्यादा होती है। सबसे खास बात यह कि ये हर कद काठी के इंसान पर जंचती है।
रेगुलर फिट जींस : आज से दस साल पहले रेगुलर फिट जींस का ही जमाना था। आज भी बाजार में मौजूद है, लेकिन इस तरह की जींस अब अधिक आयु वर्ग के लोग पसंद कर रहे हैं। ये जींस ढीली-ढाली होती है। आराम के मामले में इसका कोई जोड़ नहीं है। बूट कट जींस
यह जींस हिप से लेकर एंकल तक हल्की ढीली होती है। हालाकि एंकल पर इसकी चैड़ाई हिप से ज्यादा होती है। इस प्रकार की जींस ज्यादातर युवतियां ही पसंद करती हैं। स्ट्रेट या सिगरेट लेग जींस
सिगरेट लेग जींस जिसे स्ट्रेट लेग भी कहते हैं, भी युवाओं के बीच अपनी पसंद बना रही है। हालाकि ये काफी हद तक स्किनी जींस जैसी ही होती हैं। फर्क बस यह है कि स्ट्रेट लेग जींस घुटनों के नीचे उतनी फिटिंग वाली नहीं होती, जितनी चुस्त एक स्किनी जींस होती है। फ्लेयर्ड जींस
पुराने जमाने की बेल बॉटम्स याद हैं आपको । बस थोड़े से लुक में बदलाव के साथ फ्लेयर्ड जींस वैसी ही होती हैं। घुटनों तक चुस्त और उसके बाद ढीली ढाली । युवाओं को अब काफी पसंद आ रही है। हाई वेस्ट जींस
इनकी लेंथ कमर से नहीं बल्कि नाभी से शुरू होती है। कमर की खूबसूरती को उभारने के लिए यह सबसे बढिया ऑप्शन है। लो वेस्ट जींस
इनकी लेंथ हिप्स से शुरू होती है। इसलिए अगर आपको अपने टोन्ड एब्स या कमर की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है, तो लो वेस्ट जींस से बढि़या कुछ भी नहीं। 90 के दशक में इनका क्रेज था।
क्या है कीमत : रांची के खुदरा बाजार में जींस की कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है। यदि अच्छी क्वालिटी की गैर ब्रांडेड जींस लेनी है तो उसके लिए कम से कम एक हजार रुपये चुकाने होंगे। ब्रांडेड जींस की कीमत 1500 रुपये से शुरू होती है जो आम आदमी के लिए 5000 रुपये तक उपलब्ध है। रांची के अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड शॉप में लाखों तक की जींस मिल जाएगी। सबसे सस्ती रेगुलर जींस लगभग 800 रुपये में अच्छी क्वालिटी की मिल जाएगी, जबकि स्कीनी फिट नार्मल कंपनी की जींस के लिए 1200 से 1500 रुपये चुकाने होंगे, वहीं ब्रांडेड स्किीनी फिट जींस की 2200 रुपये से शुरू होती है।
बॉटम वियर में सबसे ज्यादा बिकने वाली जींस ही है। पैंट्स, प्लाजो की बिक्री बहुत अधिक है, लेकिन जींस के क्रेज को कम नहीं कर पाए। आज भी मेरे दुकान में जींस की माग सर्वाधिक की जाती है। पिछले कुछ सालों से लोग ब्राड कॉनशियस भी हो गए हैं। इसलिए ब्राडेड जींस का स्टॉक ज्यादा रखते हैं।
मनीष भाटिया, कपड़ा दुकान प्रबंधक