शॉपिंग मॉल से सामान चोरी कर भाग रही पांच महिलाएं धराई
रांची : राजधानी के मेन रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल से रविवार को सामानों की चोरी कर भाग रहीं पांच महिलाओं का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रांची : राजधानी के मेन रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल से रविवार को सामानों की चोरी कर भाग रहीं पांच महिलाएं पकड़ी गई। इन्हें मॉल के कर्मियों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ी गई महिलाओं में सर्वजीत गोलदार, शुक्ला गोलदार, रेखा गोलदार, सीमा मंडल, पूर्णिमा सिंह शामिल हैं। सभी महिलाएं नारायणपुर भट्टपारा वेस्टबंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने इन महिलाओं के पास से शॉपिंग मॉल से चोरी की गई करीब 40 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। शॉपिंग मॉल के एडमिन मयंक सेन गुप्ता के बयान पर चुटिया पुलिस ने पाचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल से महिलाओं का गिरोह इन दिनों रांची में सक्रिय है। गिरोह में शामिल महिलाएं चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए राची पहुंची हैं। ये महिलाएं होटल में कमरा लेकर रह रही हैं।
---
बिल मागा तो गार्ड को दिया धक्का :
शॉपिंग मॉल के एडमिन मयंक ने बताया कि महिलाओं ने अलग-अलग काउंटर से सामान लेने के बाद गेट से निकलने लगीं। इसी दौरान गेट में मौजूद गार्ड ने उनसे बिल भुगतान की रसीद मागी तो वह गार्ड को धक्का देकर सामान लेकर भागने लगी। इसके बाद गार्ड व अन्य कुछ कर्मचारी भी महिलाओं के पीछे भागा। कुछ ही दूर में पकड़ी गई। पाचों महिलाओं को पकड़कर शॉपिंग मॉल लाया गया और फिर इसकी जानकारी चुटिया पुलिस को दी गई। चुटिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई।
----
होटल के कमरे में मिले 30 हजार के सामान :
गिरफ्तार पाचों महिलाएं स्टेशन रोड स्थित होटल अक्षय में दो कमरा लेकर रह रहीं थी। पुलिस ने जब होटल के कमरे की तलाशी ली तो उसमें करीब 30 हजार रुपये का सामान भी बरामद किया। इसी बीच पुलिस ने महिलाओं से सामानों का बिल भी मागा। दबाव देने के बाद गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि वे शहर के अलग-अलग मॉल व दुकानों से सामान चोरी कर रखी है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।