समुदाय विशेष निशाना बना रहा आदिवासियों को : अशोक बड़ाइक
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बेड़ो में हुई ¨हसा में झामुमो नेता का हाथ होने का दावा किया।
राज्य ब्यूरो, रांची : राज्य के कई हिस्सों में आदिवासियों संग समुदाय विशेष की ¨हसक झड़प पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कार्यालय में मीडिया संग बातचीत में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाइक ने दो टूक कहा कि समुदाय विशेष आदिवासियों को निशाना बना रहा है। राज्य के कुछ स्थानों पर षड्यंत्र के तहत ¨हसा हुई।
बेड़ो की घटना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि चार निर्दोष आदिवासी युवक शादी से वापस घर लौट रहे थे तो उसे एक समुदाय विशेष के लोगों ने बांधकर बुरी तरह मारपीट की। दो युवकों की हालत गंभीर है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की सहानुभूति आदिवासी युवकों के साथ है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात करेगा।
उन्होंने सवाल उठाया कि आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाले हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी और बंधु तिर्की जैसे नेता इस घटना पर चुप्पी साधे बैठे हैं। बात-बात पर आदिवासियों का हितैषी बनने का ये ढोंग करते हैं। अभी उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही है क्योंकि घटना को अंजाम देने वाला एक विशेष समुदाय का है। बेड़ो की घटना को झामुमो के नेता ने अंजाम दिया है। तथाकथित आदिवासियों के हितैषी नेता सिर्फ इसलिए चुप हैं कि आवाज उठाने पर उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा।
भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में आजसू की संकल्प सभा :
आजसू पार्टी 22 जून से सभी विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प सभा का आयोजन करेगी। इस संकल्प सभा में पार्टी भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के अलावा स्थानीय नीति सीएनटी-एसपीटी में संशोधन आदि मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए संकल्प लेगी। पार्टी ने इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जवाबदेही सौंपी गई है। बता दें कि राज्य सरकार की सहयोगी पार्टी इन मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार को घेरती रही है।