जमीन कारोबारी हत्याकांड में 10 हिरासत में, पूछताछ जारी
रांची/तुपुदाना : धुर्वा के जेएन कॉलेज के पास एसटी कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी अजय कुमार सिंह हत्याकांड में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
रांची/तुपुदाना : धुर्वा के जेएन कॉलेज के पास एसटी कॉलोनी निवासी जमीन कारोबारी अजय कुमार सिंह (35 वर्ष) हत्याकांड में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो अजय से सूद के रूप में पैसे लिए हों। इसके अलावा एक शूटर और विवाद रहने वालों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस ने अजय के मोबाइल नंबर की सीडीआर व घटनास्थल की कॉल डंपिंग खंगाल रही है, ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। मामले में मृतक के भाई विजय कुमार सिंह के बयान धुर्वा थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर विजय कुमार सिंह का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। जुआ खेल रहे लोगों ने सुनी थी गोली की आवाज
पुलिस सूत्रों की मानें तो अजय कुमार सिंह पर गोली चलने की आवाज जेएन कॉलेज के आसपास जुआ खेल रहे लोगों ने सुनी थी। पास पहुंचने के बाद उन्हें घायल अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उठाकर अस्पताल भेजा था। घटनास्थल से अजय सिंह की चप्पल और हत्यारों की चप्पल बरामद की गई थी। रात के समय गोली के चार खोखे बरामद किए गए थे।
जुआरियों को सूद पर देते थे पैसे पुलिस के मुताबिक अजय कुमार सिंह जमीन के कारोबार के अलावा सूद का कारोबार और एक अखबार का एजेंसी संचालक थे। इसके अलावा ठेकेदारी का भी काम करते थे। पैसे की लेन-देन को लेकर कई लोगों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वे सूद का पैसा जुआरियों को देते थे। इसमें कई लोगों से विवाद चल रहा था। किसी व्यक्ति से 1.20 करोड़ की लेन-देन को लेकर किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा था।