Move to Jagran APP

झारखंड में कांग्रेस ने चार प्रमंडलों में बनाए 30 जोनल प्रवक्ता

कांग्रेस ने झारखंड के पांच प्रमंडलों में से चार में 30 लोगों को जोनल प्रवक्ता के तौर पर मनोनीत किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 03:29 PM (IST)
झारखंड में कांग्रेस ने चार प्रमंडलों में बनाए 30 जोनल प्रवक्ता
झारखंड में कांग्रेस ने चार प्रमंडलों में बनाए 30 जोनल प्रवक्ता

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य मुख्यालय में प्रवक्ताओं की अच्छी-खासी फौज के बाद कांग्रेस ने अब प्रमंडल स्तर पर भी प्रवक्ताओं की बड़ी टीम तैयार कर दी है। राज्य के पांच प्रमंडलों में से चार में 30 लोगों को जोनल प्रवक्ता के तौर पर मनोनीत किया गया है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल इससे फिलहाल मुक्त है।

loksabha election banner

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के अनुमोदन के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने टीम को हरी झंडी दे दी है। यह टीम प्रदेश मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के मार्गदर्शन में काम करेगी।

कोल्हान जोन के प्रवक्ता: जम्मी भास्कर, राकेश तिवारी, मनजीत आनंद, सुरेश धारी, जोसाई मार्डी, अतुल गुप्ता, सुनीत शर्मा।

संथाल परगना जोन: सोगेन मुमरू, जितेंद्र झा, संजीत सिंह, अशोक पासवान, निरंजन मिश्र, अनीता सोरेन, पीयूष पांडेय, प्रो. मनोज अंबष्ट, अरबी खातून।

उत्तरी छोटानागपुर जोन: सीपी संतन, प्रो. जमाल अहमद, अवधेश नारायण सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, वैभव सिन्हा, राजेश्वर यादव, मंटू दास, जॉनसन मिंज।

पलामू जोन: मानस सिन्हा, पप्पू अजहर, पूर्णिमा पांडेय, विमला कुमारी, जितेंद्र कमलापुरी, विनोद कुमार तिवारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.