Move to Jagran APP

बॉडीगार्ड नहीं मिला तो स्वंय पर कराया हमला, दो गिरफ्तार

बुंडू के पंचायती अध्यक्ष राजेश उरांव को बॉडीगार्ड लेने केलिए स्वंय पर गोली चलवाया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 01:23 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 01:23 PM (IST)
बॉडीगार्ड नहीं मिला तो स्वंय पर कराया हमला, दो गिरफ्तार
बॉडीगार्ड नहीं मिला तो स्वंय पर कराया हमला, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची : बुंडू के पंचायती अध्यक्ष राजेश उरांव को बॉडीगार्ड नहीं मिला, तो स्वंय पर गोली चलवाया था। राजेश पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में विकास कुमार महतो और नितेश लाहा शामिल है। दोनों को लालपुर पुलिस ने पीएनटी कॉलोनी के पास से पकड़ा है। इनलोगों के पास से पुलिस ने दो हथियार भी बरामद किया है।

loksabha election banner

जिसमें एक देशी पिस्टल मैगजीन के साथ, देशी कट्टा और चार पीस जिंदा गोली शामिल है। उक्त जानकारी सिटी डीएसपी आरके मेहता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायती अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने का सौदा एक लाख में तय हुआ था। बुंडू बस स्टैंड के ठेकेदार सूरज उरांव से जानलेवा हमले को लेकर सौदा तय हुआ था। दोनों आरोपितों को गुरुवार की शाम गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने दबोचा है। छापेमारी टीम में लालपुर इंस्पेक्टर रमोद कुमार सिंह, एसआई सोहन लाल, उज्जवल सिंह, ¨हदू गोप और राजकुमार मुर्मू शामिल है।

जानलेवा हमले का मास्टर माइंड राहुल पुलिस गिरफ्त से बाहर :

पंचायती अध्यक्ष राजेश उरांव पर हुए जानलेवा हमले का मास्टर माइंड राहुल वर्मा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। राहुल वर्मा कोकर के तिरिल का रहने वाला है। राहुल वर्मा और बस स्टैंड के ठेकेदार सूरज उरांव की बातचीत हुई थी। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपित विकास कुमार महतो और नितेश लाहा को पूरी योजना में शामिल किया गया था।

दिन में हुआ हमला, रात में मिला बॉडीगार्ड :

सिटी डीएसपी ने बताया कि 31 मई की दोपहर बुंडू ब्लॉक में पंचायती अध्यक्ष राजेश उरांव पर पूरी योजना के तहत जानलेवा हमला हुआ था। दिन में हुए जानलेवा हमला के बाद रात तक रांची पुलिस की ओर से बॉडीगार्ड भी मिल गया था। पंचायती अध्यक्ष की योजना भी पूरी तरह से सफल हो गई थी।

नितेश सीसीएल कर्मी का बेटा है, तो विकास एयरटेल का कर्मचारी :

पंचायती अध्यक्ष राजेश उरांव पर हुए जानलेवा हमले मामले में संलिप्त नितेश लाहा सीसीएल कर्मचारी स्व: महेंद्र लाहा का बेटा है। उसके पिता सीसीएल में एंबुलेंस के चालक थे। नितेश स्वंय डोरंडा कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहा है। जबकि, विकास कुमार महतो एयरटेल कंपनी में काम करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.