Move to Jagran APP

चांद के दीदार संग खुशियों की बारिश, ईद आज

ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी, नमाजियों ने अदा की नमाज।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 12:25 PM (IST)
चांद के दीदार संग खुशियों की बारिश, ईद आज
चांद के दीदार संग खुशियों की बारिश, ईद आज

जागरण संवाददाता, रांची : ईद की चांद का दीदार शुक्रवार की शाम में हो गया। चांद के दीदार के साथ ही खुशियों की लहर दौड़ गई। लोगों में ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को एदारा-ए-शरिया और इमारत-ए -शरिया ने ईद का चाद दिखने का ऐलान किया, तो हर तरफ खुशिया बिखर गईं। रोजेदारों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

loksabha election banner

शनिवार को सुबह नमाजियों ने ईद की नमाज बदा की और गले लग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वही शहर के अन्य इलाकों में चाद दिखने की जानकारी होने के बाद यह ऐलान किया गया। रमजान के पूरे माह की इबादत और रोजे के बदले अल्लाह की तरफ से ईद के तौर पर मिले तोहफे की खुशी रोजेदार दूसरों के साथ बाटते दिखाई दिए।

शाम के समय सभी लोग ऊंची जगहों पर चढ़कर ईद की चांद देखते दिखे। वहीं ईद उल फित्र का त्योहार मनाने के लिए राची के बाजार गुरुवार की रात से ही गुलजार रहे। चांद के बाद डेली मार्केट के पास लगी दुकानों पर मेला जैसा नजारा देखने को मिला। शहर का मेन रोड खरीदारों से खचाखच भरा था।

40 से 200 रुपये तक बिकी सेवईं :

रमजान बाजार की ज्यादातर दुकानें एकरा मसजिद से सर्जना चौक के बीच लगी रहीं। सबसे ज्यादा भीड़ सेवइयों की दुकान पर रहीं। बनारस से आने वाली सेवइयों में बनारसी लच्छे शुद्ध घी में बने होते हैं। राची के लोग इसे खूब पसंद करते हैं। दुकानदार शमीम बताते हैं कि इनकी भी माग काफी है।

बाजार में 40 से लेकर दो सौ रुपये प्रति किलो सेवइया बिक रही हैं। बेकरी की दुकानों में काफी भीड़ थी। यहा रोजेदार नान-बाकरखानी के लिए टूट पड़े। इस बार ईद के मौके पर नान व बाकरखानी की डिमाड काफी ज्यादा थी। तकरीबन पाच हजार पीस नान व बाकरखानी बिकी है। कई लोगों को तो मिली भी नहीं।

चांद देखते ही औरतों ने संभाला किचन :

शुक्रवार की शाम में जैसे ही ईद के चाद का ऐलान हुआ, हर घर में जैसे खुशियों की बरसात हो गई। महिलाएं ईद की मिठास घोलने के लिए पूरी रात तरह-तरह के पकवान और सेवइया बनाने में जुटी रहीं। इसके अलावा दही बाड़ा, छोले, पकौड़े सहित कई नमकीन व्यंजनों की भी तैयारी की गई।

महिलाओं ने की जमकर खरीदारी :

इस बार महिलाओं ने भी जमकर खरीदारी की है। शहर की तकरीबन हर श्रृंगार की दुकान में मुस्लिम औरतों की भीड़ देर रात तक रही। महिलाओं ने रंग-बिरंगी चूड़ियों, हार, बाला और श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। वहीं युवतियों में मेहंदी लगवाने की होड़ लगी रही। मेन रोड स्थित कई दुकानों में मेहंदी लगानेवालों के यहा लंबी लाइन लगी रही।

इर्दगाह सजकर तैयार :

ईद की नमाज को लेकर राची ईदगाहों और मस्जिदों में सजावट पूरी कर ली गई है। हरमू रोड स्थित रांची ईदगाह और डोरंडा ईदगाह समेत कई मस्जिदों में साउंड सिस्टम लगा दिए गए। ईद की नमाज में कहीं बारिश खलल न डाल दे, इसके लिए भी कई खास इंतजाम किए गए हैं। तिरपाल की व्यवस्था की कई। ईदगाह मैदान में कीचड़ न हो, इसलिए डस्ट भी गिरवा दिया गया है।

ईद की नमाज का समय निर्धारित :

(1)डोरंडा ईदगाह सुबह 10 बजे

(2)रांची ईदगाह सुबह 10 बजे

(3)काके ईदगाह सुबह 10 बजे

(4) बड़गाईं ईदगाह सुबह 9 बजे

(5)चादनी मस्जिद गुदरी सुबह 8:30 बजे

(6)डॉ. फतेउल्लाह मस्जिद सुबह 8:बजे

(7)रंगसाज मस्जिद सुबह 9.30 बजे

(8)मस्जिदे रजा गुदरी कुरैशी मोहल्ला सुबह 08 बजे

(9) मस्जिदे असर काटाटोली सुबह 9 बजे

(10)काटाटोली कुरैशी मोहल्ला मस्जिद सुबह 8:30 बजे

(11) मस्जिदे नूरी मौलाना आजाद कॉलोनी सुबह 8:45 बजे

(12)मस्जिदे इलाही नगर कोकर सुबह 8:30 बजे

(13)मस्जिद हम्जा मौलाना आजाद कालोनी सुबह 8 बजे

(14)बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी सुबह 9 बजे

(15)छत्ता मस्जिद लेक रोड सुबह 9 बजे

(16)छोटी मस्जिद हिंदपीढ़ी सुबह 9 बजे

(17)हवारी मस्जिद कर्बला चौक सुबह 8 45 बजे

(18)अकबरिया मस्जिद हिंदपीढ़ी सुबह 9:30 बजे

(19)इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी सुबह 9:15 बजे

(20)शाही जमा मस्जिद मोरहाबादी 9:30 बजे

(21)थड़पखना मस्जिद सुबह 9:30 बजे

(22)मस्जिदे गौसिया गढ़ा टोली सुबह 8:30 बजे

(23)मस्जिदे औलिया ग्वाला टोली हिडपीढ़ी 8:30 बजे

(24) मस्जिदे गौसुल आजम सुबह 8.15 बजे

(25) मजार वाली मस्जिद डोरंडा सुबह 9:30 बजे

(26) दर्जी मोहल्ला डोरंडा मस्जिद सुबह 9 बजे

(27) असरा मस्जिद मणि टोला डोरंडा सुबह 9 बजे

(28)फिरदौस नगर मस्जिद मणि टोला डोरंडा सुबह 9 बजे

(29)मरकजी मस्जिद डोरंडा सुबह 9 बजे

(30) पुरानी रांची मस्जिद सुबह 9 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.