Move to Jagran APP

रांची के नगड़ी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 32 लोग हिरासत में

नगड़ी थाना में इन लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 02:07 PM (IST)
रांची के नगड़ी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 32 लोग हिरासत में
रांची के नगड़ी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 32 लोग हिरासत में

रांची, जेएनएन। रांची के नगड़ी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने 32 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। नगड़ी थाना में इनलोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज जायेगा। बीती रात हुए तनाव मामले की जानकारी आरोपितों ने दिया है।

loksabha election banner

एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि किसी भी कीमत पर रांची के आबोहवा में वैमनस्यता नहीं फैलने देंगे। इसके लिए दोषी लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें सबक मिल सके।

मालूम हो कि रांची के नगड़ी और इटकी में देर रात हुए तनाव के बाद पूरे इलाके में तनाव हो गया था। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी खुद इलाके में सुरक्षाबलों के साथ रात भर कैम्प किये हुए थे। पूरी घटनाओ पर खुद नजर रखे हुए हैं।

दो समुदाय हुए आमने-सामने में चली थी गोली और पथराव

नगड़ी चौक पर रात के करीब 9:30 बजे दो समुदाय के युवकों के बीच अचानक हुई झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक दोनों गुट के उपद्रवियों ने बवाल काटा था।

सात राउंड गोली भी चली थी। पथराव से दोनों ओर से दर्जन भर लोगों के घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नगड़ी थानेदार समेत कई थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.