लाठीचार्ज के विरोध में गाव वालों ने की बैठक
लाठीचार्ज के विरोध में कल जिला बंद करने एवं 1 जून को धरना का लिया गया निर्णय।
जागरण संवाददाता, कोडरमा : लाठीचार्ज के विरोध में ध्वजाधारी धाम परिसर में कई गावों के लोगों बैठक की। बैठक में कई हिन्दू संगठनों के लोग भी शामिल हुए। लोगों ने बैठक में कल जिला बंद करने एवं 1 जून को धरना का निर्णय लिया। गौरतलब है कि कोडरमा थाना अंतर्गत केलगरमा गाव में साप्रदायिक तनाव के मुद्दे पर पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर धरना पर बैठे एक पक्ष के लोगों पर पुलिस ने की अहले सुबह लाठीचार्ज किया था जिससे आहूत लोगों ने दोपहर को बैठक कर जिला बंद करने एवं 1 जून को धरना का निर्णय लिया।
क्या है मामला :
गत 25 मई से कोडरमा प्रखंड के कुल गरमा में दो समुदायों के बीच कई मुद्दों को लेकर साप्रदायिक तनाव की स्थिति है। इसमें एक पक्ष के लोग पुलिस की कार्रवाई से काफी नाराज चल रहे हैं। 26 मई की शाम गाव में पुलिस पर लोगों ने पथराव किया था। इसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक का इलाज अभी भी चल रहा है। लोगों ने पुलिस के वाहन के शीशे तोड़ दिए थे। इसी पक्ष के लोग प्रशासन पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए पिछले 2 दिनों से कोडरमा समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे थे। मंगलवार की शाम जिले के डीसी एसपी से इनकी वार्ता भी हुई लेकिन ये लोग वार्ता से संतुष्ट नहीं थे। बुधवार की सुबह 3 बजे धरना पर बैठे 100 से अधिक लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ कर भगाया। इसमें कई लोगों को चोटें आई है। कुछ लोग अस्पताल में भर्ती है। मामले को लेकर गाव की सैकड़ों महिलाएं कोडरमा सदर अस्पताल पहुंच गई। यहा गेट पर ही सभी को रोक दिया गया। महिलाओं ने यहा जबरदस्त हंगामा भी किया। अस्पताल में भर्ती लोगों से महिलाओं को मिलने नहीं दिया गया। आदोलनकारी लोग कोडरमा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद मोहन सिंह स्थानातरण की माग कर रहे थे। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा कथित रूप से तुष्टिकरण के तहत एक पक्ष के लोगों के पक्ष में दिए गए निर्णय को वापस लेने की माग कर रहे थे। बुधवार की सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस प्रशासन के लोग वहा पहुंचे। तब धरना पर बैठे लोग सो रहे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिस से आदोलनकारियों की तू-तू-मैं-मैं हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को वहा से भगाया। इसके बाद वहा अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों को चोटें भी आई है। चोटिल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।