Move to Jagran APP

झामुमो की कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जवाबदेही

झामुमो ने नई कार्यकारिणी घोषित की है। इसके तहत केंद्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन किया गया है।

By Edited By: Published: Tue, 29 May 2018 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 12:16 PM (IST)
झामुमो की कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जवाबदेही
झामुमो की कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जवाबदेही

रांची, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मैथन में आयोजित 11वें महाधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसके तहत केंद्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इसमें दस वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें हाजी हुसैन अंसारी, साइमन मरांडी, चंपई सोरेन, रूपी सोरेन, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, मथुरा महतो, विजय हांसदा, सविता महतो तथा शशांक शेखर भोक्ता शामिल हैं।

loksabha election banner

विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, सीता सोरेन, जगरनाथ महतो, फागू बेसरा, मोहन कर्मकार, दीपक बिरूआ, लोबिन हेम्ब्रम, सुदिव्य कुमार सोनू, संतोष रजवार, जयप्रकाश भाई पटेल, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बाबूलाल सोरेन महासचिव बनाए गए हैं। इसी तरह, अकील अख्तर, पंकज मिश्रा, योगेंद्र महतो, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, नंदकिशोर मेहता, राजू गिरि, शेख बदरूद्दीन, गणेश चौधरी, शशिभूषण मेहता सचिव बनाए गए हैं। रवि केजरीवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, योगेंद्र महतो, कुणाल षाड़ंगी, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय तथा अभिषेक प्रसाद प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं।

बसंत सोरेन युवा मोर्चा, महुआ माजी महिला मोर्चा, हिदायतुल्ला खान अल्पसंख्यक मोर्चा तथा डॉ. जावेद अहमद बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य में संजीव कुमार, रवींद्रनाथ महतो, जार्ज तिर्की, चमरा लिंडा, शशिभूषण सामड, रोडैया सोरेन, कमल नयन सिंह, परेश मरांडी, प्रणव कुमार, महेश चंद्र हेम्ब्रम, निजामुद्दीन अंसारी, सुमन महतो, निरल पूर्ति, पौलुस सोरेन, दशरथ गगरई, अमित महतो, प्रमोद दाल, अशोक मंडल, बिट्टू मुर्मू, सतीरमण सिंह तथा सवियन आइंद शामिल किए गए हैं। महाधिवेशन में सर्वसम्मति से शिबू सोरेन अध्यक्ष तथा हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.