Move to Jagran APP

झारखंड निकाय चुनावः सभी पांचों नगर निगम पर भाजपा का कब्जा

झारखंड निकाय चुनाव में भाजपा ने सभी पांचों नगर निगम में जीत हासिल की है। जानें, कौन कहां से जीता।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 11:29 AM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 05:56 PM (IST)
झारखंड निकाय चुनावः सभी पांचों नगर निगम पर भाजपा का कब्जा
झारखंड निकाय चुनावः सभी पांचों नगर निगम पर भाजपा का कब्जा

रांची, जेएनएन। झारखंड निकाय चुनाव में 34 निकायों में भाजपा और आजसू को 23 सीटों पर जीत मिली है। अकेले भाजपा ने 21 निकायों पर कब्‍जा जमाया है। इनमे पांचों नगर निगम की सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने पांच, झामुमो ने तीन सीटें जीती हैं। निर्दलीय प्रत्‍याशी ने दो सीटें जीतीं हैं। झाविमो और राजद के खाते में एक-एक सीट है। वहीं, झुमरीतिलैया उपचुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत हासिल की है।

loksabha election banner

रांची में खिला कमल, भाजपा की आशा लकड़ा मेयर और संजीव विजयवर्गीय बने डिप्टी मेयर

निकाय चुनाव में रांची के महापौर सीट और उप महापौर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा प्रत्याशी आशा लकड़ा ने झामुमो की प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को 39 हजार से अधिक वोटों से हराया है। इस सीट पर आजसू तीसरे नंबर पर रहा, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को चौथा स्थान मिला।

वहीं, उप महापौर की सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं। उनकी जीत तय हो गई है। वोटों की गिनती के बाद भाजपा की आशा लकड़ा ने महापौर पद पर जीत हासिल की। नगर निगम की महापौर और उप महापौर सीट पर इससे पहले भी भाजपा का कब्जा रहा है। दोनों ने दूसरी बार एक साथ सफलता हासिल की है।

जीत के जश्न में डूबी भाजपा, देखें तस्वीरें

जानें, कौन कहां से जीता

1. रांची नगर निगमः मेयर पद पर भाजपा की आशा लकड़ा झामुमो की वर्षा गाड़ी से जीतीं। डिप्‍टी मेयर पद पर भाजपा के संजीव विजयवर्गीय जीते।

2. गिरिडीह नगर निगम: भाजपा के मेयर पद के प्रत्‍याशी सुनील पासवान जीते। डिप्‍टी मेयर पर भाजपा के प्रकाश राम का कब्‍जा।

3. आदित्‍यपुर नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा के बिनोद श्रीवास्‍तव जीते। भाजपा के अमित सिंह डिप्‍टी मेयर पद पर जीते।

4. हजारीबाग नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशनी तिर्की 7500 मतों से जीतीं। डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के राजकुमार लाल 6500 मतों से जीते।

5. मेदिनीनगर नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा प्रत्‍याशी अरुणा शंकर निर्दलीय पूनम देवी से जीते।

मेयर आशा लकड़ा को मिठाई खिलाती राजश्री।

जानें, किसने क्या कहा

सीएम रघुवर दास बोले, ये विकास और जनता के विश्वास की जीत है

निकाय चुनाव में जीत पर सीएम रघुवर दास ने कहा कि ये विकास और जनता के विश्वास की जीत है। झारखंड की जनता ने एक बार फिर परिवारवाद और भ्रष्टाचार को नकार दिया है। आजादी के बाद से ही गरीबों, आदिवासियों और समाज के उपेक्षित वर्गों को लूट रही शक्तियों को परास्त कर जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

---

जनता ने जताया भरोसा : आशा
रांची की जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इसके लिए सभी का आभार। पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए हैं उसे पूरा कर जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। इस बार हमारा जोर प्रधानमंत्री आवास योजना को जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर होगा। पानी की समस्या दूर करने, सफाई व्यवस्था और बेहतर करने पर फोकस होगा।
- आशा लकड़ा, मेयर पद की विजेता

---

विकास को दिया गया महत्व : संजीव
जनता ने विकास के महत्व को समझते हुए हमे दोबारा मौका दिया है। हमारे पिछले काम को सभी ने देखा और सराहा। एक बार फिर मौका मिला है। जनता के अभारी हैं। विरोधियों ने कई दुष्प्रचार किए। जनता को बरगलाने की भी कोशिश हुई, लेकिन आखिरकार जनता ने विकास को चुना है।
- संजीव विजयवर्गीय, डिप्टी मेयर पद की विजेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.