Move to Jagran APP

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने पदयात्रा कर चुनावी रणनीति पर की चर्चा

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों के साथ पदयात्रा कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 10 Apr 2018 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 02:10 PM (IST)
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने पदयात्रा कर चुनावी रणनीति पर की चर्चा
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने पदयात्रा कर चुनावी रणनीति पर की चर्चा

रांची, जेएनएन। रांची नगर निगम चुनाव में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों के साथ सोमवार को पदयात्रा की। साथ ही, कई बैठकों में शरीक होकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा, भाजपा के पक्ष में मिल रहे अपार जनसमर्थन से विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे हैं।

loksabha election banner

रांची नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की महापौर प्रत्याशी आशा लकड़ा और उप महापौर प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के साथ किशोरगंज चौक, तेलुगु टोली, श्रीनगर, साकेत नगर आनंद नगर होते हुए चूना भट्ठा कैलाश नगर, मधुकम सब्जी बाजार होते हुए रातू रोड महानगर कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। उन्होंने लोगों के बीच जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

पदयात्रा में राजू पाडे, ओमप्रकाश, अनिल गुप्ता, रतन अग्रवाल, मुकेश मुक्ता, संजय जयसवाल, पंकज कुमार, उषा देवी, अस्मिता देवी और राधा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं, काटाटोली की राजा कॉलोनी में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई। इसमें मुख्य रूप से अशरफ हुसैन, आसिफ हुसैन,मोहम्मद शोएब अख्तर, मोहम्मद आसिफ, अनवर, शाहनवाज हुसैन, सफीक अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे । काके स्थित गोंदा मंडल में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से काके विधायक डॉ. जीतू चरण राम, मंडल अध्यक्ष राम लगन राम, उषा टोप्पो ,निशा टोप्पो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर, युवा मोर्चा ने नगर निगम चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सूर्यप्रभात के नेतृत्व में चुटिया मंडल में विशेष पदयात्रा निकाली गई। इसमें उप महापौर प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष चक्रधारी महतो, रोमित नारायण सिंह,धर्मेंद्र सिंह,सतीश सिन्हा,गौतम देव, रामदास के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता साथ चल रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.