Move to Jagran APP

स्किल समिट में सीएम रघुवर बोले, रांची में बनेगा विदेश भवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड सभी क्षेत्रों में तेजी से बदल रहा है। स्किल डेवलपमेंट से स्किल हब के तौर पर झारखंड जाना जाएगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 07:06 PM (IST)
स्किल समिट में सीएम रघुवर बोले, रांची में बनेगा विदेश भवन
स्किल समिट में सीएम रघुवर बोले, रांची में बनेगा विदेश भवन

रांची, जेएनएन। मोमेंटम झारखंड के तहत रांची के खेलगांव में आयोजित स्किल समिट का आज मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुभारंभ किया। इसमें शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जयंत सिन्हा, फिल्म निर्माता सुभाष घई समेत कई विशिष्टअतिथि पहुंचे हैं। स्किल समिट में नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए। सुबह 7 बजे से ही खेल गांव परिसर में भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री के भाषण पर सीटियां भी बजी। 

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची में भी एक विदेश भवन का निर्माण होगा, इसके लिए सरकार डेढ़ एकड़ जमीन देगी। युवाओं को विदेश जाकर नौकरी में कोई परेशानी न हो इसलिए विदेश भवन रांची में खोला जाएगा। अगर हमारे बच्चे जो विदेश में काम करते हैं उनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो सरकार पांच लाख की आर्थिक मदद करेगी।

स्‍थानीय फिल्‍मों को आगे बढ़ाएं: सुभाष घई 

इस मौके पर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा कि स्थानीय फिल्मों को आगे बढ़ाएं, तभी प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री का विकास होगा। स्किल समिट फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देना होगा। स्थानीय कलाकारों को मौका मिले। झारखंड में फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुले, तब मुंबई से फिल्म निर्माता आएंगे। 

देखें तस्वीरें, रांची के खेलगांव में स्किल समिट

रांची में नया टर्मिनल बनेगाः जयंत सिन्हा

जयंत सिन्हा ने कहा कि रांची में नया टर्मिनल बनेगा, आने वाले समय में सिंगापुर से सीधे रांची की फ्लाइट होगी। पिछले तीन साल में हवाई यात्रियों की संख्या 5 लाख से 15 लाख हो गई है। जमशेदपुर से धनबाद तक ग्रोथ कॉरिडोर बन रहा है। इसे विकास कहते हैं। 

झारखंड को टेक्सटाइल हब बनाएंगेः धर्मेंद्र प्रधान

स्किल समिट में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा हम झारखंड में पॉली फाइबर बनाएंगे, आधुनिक पोलिस्टर बनाएंगे। झारखंड को टेक्सटाइल हब बनाएंगे। झारखंड में जल्द ही नैचुरल गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसका फायदा ये होगा कि बड़े बड़े निवेशक झारखंड का रुख करेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की झारखंड की तारीफ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए संदेश में कहा गया है कि झारखंड सभी क्षेत्रों में तेजी से बदल रहा है। स्किल डेवलपमेंट से स्किल हब के तौर पर झारखंड जाना जाएगा।

वीएलसीसी खोलेगा ट्रेनिंग सेंटर 
वीएलसीसी की संस्थापक वंदना लूथरा ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में वीएलसीसी ट्रेनिंग सेंटर खोलेगा।  ब्यूटी इंडस्ट्री झारखंड की तस्वीर बदल सकती है। छोटे ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षित महिलाओं की जरूरत है। 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में संभावनाएं सबसे अधिक 

अपोलो स्वास्थ्य सेवाओं की मुखिया संगीता रेड्डी ने कहा कि इन दिनों सबसे अधिक मांग डॉक्टर नहीं, तकनीशियन की है।  झारखंड अभी स्वास्थ्य सेवाओं में पीछे है, यहां संभावनाएं अधिक हैं।

ये रहे मुख्य वक्ता

-धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, पेट्रोलियम एवं कौशल विकास

- रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड

- जयंत सिन्हा, केंद्रीय उड्यन राज्यमंत्री

- सुभाष घई, फिल्म निर्माता

यह भी पढ़ेंः स्किल समिट: युवा दिवस पर 27842 युवाओं को रोजगार का तोहफा

यह भी पढ़ेंः हजारीबाग में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; हथियार बरामद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.