Move to Jagran APP

राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा झारखंड, सीएम रघुवर ने दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के जन्‍मदिवस पर एकता की शपथ दिलाई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 04:44 PM (IST)
राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा झारखंड, सीएम रघुवर ने दिलाई शपथ
राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा झारखंड, सीएम रघुवर ने दिलाई शपथ

रांची, जेएनएन। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के जन्‍मदिवस पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एकता की शपथ दिलाई। रांची मेन रोड में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें लगभग पांच हजार लोग शामिल हुए। विभिन्न संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम हुआ। जमशेदपुर, धनबाद समेत प्रदेश के हर जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

हजारों युवाओं ने दौड़ कर एकता का संदेश दिया। इसकी शुरुआत सुबह मेकॉन स्थित विवेकानंद चौक से हुई। यहां से दौड़ते हुए लोग सैनिक मार्केट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्रीने उनका स्वागत किया और राष्ट्रीय एकता यात्रा की शुरुआत की। अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री ने जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

रांची में विवेकानंद चौक से सैनिक मार्केट व सैनिक मार्केट से अलबर्ट एक्का चौक तक दौड़ का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री के अलावा, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री इसमें शामिल हुए। 

सभी जिलों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हर जिले में जिला प्रशासन सक्रिय रहा, जिले के वरीय पदाधिकारी, नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय रहे, लोहरदगा में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने दौड़ में शामिल हुए।

रांची में दौड़ की वजह से सुबह से ही ट्रैफिक बाधित रहा। मेन रोड में स्कूल बस तक को इंट्री नहीं मिली। एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंसी रही। 

न्यू इंडिया और न्यू झारखंड को दौड़ा जमशेदपुर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मंगलवार की सुबह कुहासे की धुंध। इस धुंध के बीच बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में उमड़े दस हजार से अधिक लोग। अवसर था जिला प्रशासन की ओर से  एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़। इस दौड़ में न्यू इंडिया और न्यू झारखंड के नारे को बुलंद करने के लिए आम से लेकर खास लोगों ने दौड़ लगाई। इसमें स्कूली छात्रों व कॉलेज के 5 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। शहर में राष्ट्र को समर्पित इस दौड़ में पहली बार लोगों ने इतनी संख्या में भाग लिया। 

इस राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ का शुभारंभ झारखंड के मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो, उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी अनूप टी मैथ्यू, जुस्को के एमडी आशीष माथुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सरदार पटेल की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा बैलून छोड़कर किया गया। बैलूून छोडऩे के बाद राष्ट्रीय एकता दिवस तथा स्वच्छता का शपथ मंत्री सरयू राय ने दिलवाया। दौड़ की शुरूआत बिष्टुपुर पोस्टल पार्क से हुई और बिष्टुपुर मुख्य सड़क के बायी ओर से होते हुए आदित्यपुर मोड तक पहुंची। इसके बाद यही से बिष्टुपुर मुख्य सड़क के दायी ओर होते हुए पोस्टल पार्क तक पहुंचकर वापस हुई। कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया। लोगों ने इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित स्वच्छता को लेकर भी नारे लगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी आरकेपी सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय पांडे, रंजना मिश्रा के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष दिनेश साव, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, बेली बोधनवाला, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक भलोटिया, खेमलाल चौधरी, सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह राजा सहित आर्मी के जवान, कई स्कूल व कॉलेज के प्राचार्य के अलावा कॉलेजों के एससीसी व एनएसएस कार्यकर्ताभी शामिल थे। 

एकता से ही राष्ट्र विरोधी होंगे पस्त : सरयू

जमशेदपुर : बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ में भाग लेने के बाद झारखंड सरकार के खाद्द एवं आपूर्ति सह संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने कहा कि इसी तरह की एकता से ही राष्ट्र विरोधियों की पहचान हो सकेंगे और उनके हौसले पस्त होंगे। समाज को विखंडित करने के बारे में सोच रहे लोगों के लिए यह दौड़ उन्हें चेताएगी।

वे कम से कम यह सोचेंगे कि हम एक है। एक भारत से श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सकता है। इस कारण हमें इसी तरह की एकता बनाये रखना होगा। जमशेदपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ में भारी संख्या में लोगों का जुटना यह बता रहा है कि हम राष्ट्र के प्रति कितने समर्पित है। कम से कम एक दिन तो राष्ट्र के लिए दौड़े। 

सरकारी व निजी स्कूलों में ऐसे मना राष्ट्रीय एकता दिवस

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीयकृत मध्य विघालय पंडरा, राजकीकृत मध्य विघालय मधुकम सहित जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पंडरा में प्रार्थना सभा के बाद राष्ट्रीय एकता शपथ समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के 750 छात्र-छात्राएं सहित 800 लोगों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर व मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता को हर कीमत पर बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद सिंह ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवनी से सीख लेते हुए देश की एकता में अपना योगदान के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

स्कूल के पोषक क्षेत्र व राष्ट्रीय उच्च पथ 75 पर विद्यालय के बच्चों का मैराथन एकता दौड़ आयोजित हुई। इसमे बालिका ग्रुप में वर्ग 7 की छात्रा अंकिता कुजूर प्रथम, वर्ग 6 की छात्रा क्रान्ति कुमारी द्वितीय व वर्ग 7 की छात्रा विनीता टोप्पो तृतीय स्थान पर रही। वहीं, बालक ग्रुप में वर्ग 8 का छात्र इशहाक अंसारी प्रथम, भूषण कुमार द्वितीय व वर्ग 7 का छात्र मन्नान अंसारी तृतीय पुरस्कार जीता है। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक ने प्रशस्ति पत्र व विद्यालय प्रबंधन द्वारा क्रमशः 51,31 व 21 रुपये का नकद देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर मौके पर क्विज,स्लोगन, पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता भी हुई।

वहीं आज प्रार्थना सभा में सितंबर व अक्टूबर में बेहतर प्रदर्शन करने के एवज में सलेहा खातून वर्ग 8 की छात्रा को माह का 'द बेस्ट प्रीफारमिंग विघार्थी ' को पुरस्कार से नवाजा गया। राजकीयकृत मध्य विघालय मधुकम में विघार्थियों के लिए क्विज, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता हुई। राइज एकेडीमी सिंह मोड़ में भी रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेते राजकीयकृत मध्य विद्यालय पंडरा के विद्यार्थी ।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.