Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनी के डांस संग फैशन का तड़का

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 May 2017 01:24 AM (IST)

    रांची : खुशनुमा मौसम। तारों भरा आकाश और जमीं पर उतरी परी। इंतजार में समय का पता ही नहीं चला। चार बजे

    Hero Image
    सनी के डांस संग फैशन का तड़का

    रांची : खुशनुमा मौसम। तारों भरा आकाश और जमीं पर उतरी परी। इंतजार में समय का पता ही नहीं चला। चार बजे से ही प्रतीक्षा दर प्रतीक्षा। रात भीग रही थी। 9.50 मिनट हुआ। मंच पर अंधेरा छा गया। अचानक रोशनी के बीच से निकली सनी लियोन। दर्शक खड़े हो गए। एक झलक देखकर बरबस तालियां बज उठीं। आकाश भी शर्मिदा नहीं हुआ। पटाखों से जहां गूंज उठा। भीड़ जैसे बेताब और बेकाबू हुई जा रही थी। हर कोई सनी लियोन को अपने कैमरे-मोबाइल में कैद करना चाह रहा था। चाहने वालों को पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों को पसीने आ रहे थे। यह सनी का जादू था, जो सिर चढ़कर बोल रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नृत्य के बोल गूंजने लगे..मेरी नींद चुरा ली उसने, मेरा सैंया सुपरस्टार..लैला मैं लैला..सनि अकेली नहीं थी। पूरी टीम के साथ नृत्य कर रही थी। युवा मदहोश हो रहे थे। बच्चे झूम रहे थे। मस्ती मैदान में बिखर गई थी।

    शाम को बनाया रंगीन

    सनी मेगा मॉडल हंट मिस्टर एंड मिस एटीट्यूड ईस्ट जोन के ग्राड फिनाले के लिए आई थीं। सनी संग रांची झूम रही थी। यह खूबसूरत और उल्लेखनीय शाम ग्लैमव‌र्ल्ड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन लेकर आया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोरियोग्राफर राजीव खिंची ने इस शाम को रंगीन बनाया था। पूर्वी क्षेत्र के 5000 से अधिक प्रतिभागियों में से चुने गए 27 प्रतिभागी इस फैशन परेड में शामिल हुए। एक राउंड उन बच्चों के नाम भी था, जो जो एड्स से ग्रसित हैं। इस राउंड में मॉडल झारखंड के एड्स पीड़ित बच्चों के साथ रैंप वॉक कीं।

    गणेश वंदना से आरंभ

    कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ। तजेंद्र सिंह ने गजानन की प्रार्थना की। इसके साथ पहला राउंड शुरू हुआ। भारतीय परिधान में सजे 27 मॉडल अपना जलवा बिखेर रहे थे। कानफोड़ू म्यूजिक संग मॉडल कैटवाक कर रहे थे। एक-एक कर। इसके बाद रांची डीपीएस के छात्र रहे सिंगर करन सिंह अरोड़ा ने अपने पॉप गीतों से झुमाया। पॉप में रचा भोजपुरी गीत लगावेली जब लिपिस्टिक, जिला टॉप लगेगा..पर तो मैदान ही नाचने लगा। इसके बाद प्रीति और पिंकी ने एड्स पीड़ित लोगों के लिए गीत गाया.पिया पिया ओ पिया पिया.।

    पेरिस की नृत्यांगनाओं ने बांधा समा

    इस खास इवेंट में पेरिस से आई नृत्यांगनों ने भी समा बांध दिया। अद्भुत नृत्य पेश कर रांचीवासियों का दिल जीत लिया।

    पंजाब का कत्थक रॉक स्टार

    इंडिया गॉट टैलेंट सहित कई प्रतियोगिता के विजेता पंजाब से आए कत्थक रॉक स्टार के कलाकारों ने कत्थक की चासनी में पॉप पेश किया। कत्थक की मुद्राओं पर आधुनिक गीतों के बोल थिरक रहे थे। संचालन का भार स्तुति, आरजे नीरज आदि ने संभाला था।

    बॉक्स

    ये प्रतिभागी हुए शामिल

    आस्था आलिया-मुजफ्फरपुर

    अभिषेक कुमार, झारखंड

    अदिति प्रज्ञा

    अक्की खान-बक्सर, बिहार

    अमर राज-मुजफ्फरपुर

    अमित सिंह-जमशेदपुर

    ब्यूटी सिंह

    जितन त्रेते, भुवनेश्वर

    खलक राज, भागलपुर

    मयूर पराशर

    तौसीफ खान-रांची

    मुस्कान जावेद, रांची

    निधि राय भारद्वाज-जमशेदपुर

    निहारिका सिंह-जमशेदपुर

    निखिल राज-पटना

    निशांत कुमार-दरभंगा

    नितीश सिन्हा-औरंगाबाद-बिहार

    ओसीन प्रिय, भागलपुर

    प्रेरणा कुमारी-मुजफ्फरपुर

    रचना भारद्वाज-रांची

    राज मंथन

    राकेश जायसवाल-पटना

    रुचिका कुमारी-रांची

    संजय तिवारी गढ़वा

    सानिया राज मुजफ्फरपुर

    सत्यम सिंह-गढ़वा

    सुरभि आनंद, जमशेदपुर

    ---------------