विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरला बिरला पब्लिक में संस्कृत कार्यशाला

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 10:25 PM (IST)

नामकुम : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में संस्कृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रांची के कई

सरला बिरला पब्लिक में संस्कृत कार्यशाला
सरला बिरला पब्लिक में संस्कृत कार्यशाला

नामकुम : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में संस्कृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रांची के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। कार्यशाला को अखिल भारतीय संस्कृत भारती केंद्र दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष एवं सीबीएसई बोर्ड समिति के सदस्य प्रोफेसर चाद किरण सलुजा ने संबोधित किया। उन्होने बच्चों की ऊर्जा क्षमता एवं सृजनशक्ति को समझने की बात कही। अवसर पर चन्द्रकांत शुक्ला ने भी बच्चों एवं शिक्षकों के घनिष्ठ संबंध को बताते हुए शिक्षक को स्वयं चरित्रवान होने की बात कही। प्रशासनिक प्रमुख प्रदीप वर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी अपने संस्कृति से पूर्णरुपेण परिचित हो पाएगी। प्रचार्या परमजीत कौर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से संस्कृत भाषा के पठन-पाठन को रोचक बनाया जा सकता है ।