विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkashi TunneL Collapse: सुरंग में फंसे झारखंड के 15 श्रमिक किए जाएंगे एयरलिफ्ट, टीम तैनात; रेस्क्यू का काम लगभग पूरा

By Pradeep singhEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 22 Nov 2023 08:04 PM (IST)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे में फंसे 41 जिंदगियों को बचाने के लिए जद्दोजहद जारी है। रेस्क्यू का काम ...और पढ़ें

सुरंग में फंसे झारखंड के 15 श्रमिक किए जाएंगे एयरलिफ्ट, टीम तैनात; रेस्क्यू का काम लगभग पूरा
सुरंग में फंसे झारखंड के 15 श्रमिक किए जाएंगे एयरलिफ्ट, टीम तैनात; रेस्क्यू का काम लगभग पूरा

HighLights

  1. झारखंड सरकार की टीम उत्तरकाशी में तैयार
  2. चिकित्सकों द्वारा फिट घोषित होने के बाद हवाई मार्ग से लाए जाएंगे रांची

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार की टीम उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्कयारा सुरंग में फंसे 15 राज्य श्रमिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ध्वस्त सिल्कयारा सुरंग के अंदर कुल 41 मजदूर फंसे हुए हैं, जिनमें से 15 मजदूर झारखंड के गिरिडीह, रांची, पूर्वी सिंहभूम और खूंटी जिलों के हैं। राज्य सरकार के संयुक्त श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद ने बताया कि झारखंड सरकार की एक टीम उत्तरकाशी में तैयार है।

फिट घोषित होने के बाद किए जाएंगे एयरलिफ्ट

डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किए जाने के बाद श्रमिकों को देहरादून से रांची तक हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा।

इस बीच उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग ढहने वाली जगह पर बचाव अभियान तेज हो गया है, जहां 41 मजदूर फंसे हुए हैं। लगभग 67 प्रतिशत ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें 45 मीटर तक क्षैतिज पाइप डाले गए हैं। बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

तीन वरीय अधिकारियों की टीम को किया गया तैनात

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर घटना के बाद तत्कालीन तीन वरीय अधिकारियों की टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया।

ये अधिकारी वहीं कैंप कर रहे हैं और लगातार स्थानीय अधिकारियों से समन्वय बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने फंसे लोगों को हर संभव सहायता का निर्देश दिया है। अधिकारी राहत अभियान चलने तक वहीं रूकेंगे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: PM Awas Yojana की राशि लेकर घर न बनाने वाले को अल्टीमेटम, जल्द करा लें ये काम वरना होगा बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: 'यहां चलती मास्टर साहब की मर्जी... ' देवघर में बदहाल शिक्षा-व्यवस्था की खुली पोल; ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: घरेलू विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, मां-जीजा फरार; भाई गिरफ्तार, ऐसे रची गई मर्डर की साजिश

यह भी पढ़ें: Railway News: मौर्य एक्सप्रेस से यात्रा करना मुश्किल, सीटें फुल; स्पेशल ट्रेन से करें सफर, मिलेंगी कन्फर्म बर्थ