Move to Jagran APP

बंगाल होते हुए गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन डायवर्ट, रांची व हटिया में उतरे 1400 यात्री

रांची जिस स्पेशल ट्रेन को पुणे से बंगाल होते हुए गुवाहाटी जाना था। वह

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 01:44 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 06:15 AM (IST)
बंगाल होते हुए गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन डायवर्ट, रांची व हटिया में उतरे 1400 यात्री
बंगाल होते हुए गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन डायवर्ट, रांची व हटिया में उतरे 1400 यात्री

जागरण संवाददाता, रांची : जिस स्पेशल ट्रेन को पुणे से बंगाल होते हुए गुवाहाटी जाना था। वह ट्रेन बंगाल न जाकर अंतिम समय में रांची स्टेशन संध्या 6.30 बजे पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। बंगाल सरकार की अनुमति नहीं मिलने से ट्रेन को रांची लाया गया।

loksabha election banner

दरअसल जब स्पेशल ट्रेन झाड़सुगुड़ा पहुंची, तब रांची रेल मंडल को सूचना मिली कि ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ट्रेन हटिया से राची होते हुए गुवाहाटी जाएगी। 21 मार्च को स्पेशल ट्रेन पुणे से गुवाहाटी के लिए निकली थी। अंतिम समय में रांची रेल मंडल को सूचना मिली तो रेलवे की तैयारी बिलकुल नहीं थी। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई और एक टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां एक हजार यात्री उतरे और अपने नजदीकी क्षेत्र के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनका थर्मल स्कैन से स्वास्थ्य की जांच की गई। लेकिन यहां भी चिकित्सा कर्मियों की संख्या कम होने के कारण कई यात्री बिना जांच कराए वापस चले गए। कई यात्री ऐसे थे जिनका पूरा परिवार था वह जल्दी छोड़ने का गुहार लगाते दिखे। इस ट्रेन में झारखंड और बिहार के करीब 13 सौ यात्री सवार थे। अगर यह ट्रेन बंगाल होकर जाती तो इन यात्रियों को टाटानगर में उतरना पड़ता। बताया जाता है कि हटिया में 400 यात्री उतरे वहीं राची में 1000 यात्री उतरें। सीएम बोले, जनजातीय विवि की होगी स्थापना

जागरण संवाददाता, राची : खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधायक मथुरा महतो की अगुवाई में सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर खोरठा भाषा के विकास की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा, खोराठा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, बिनोद बिहारी महतो कोयलाचल विश्वविद्यालय सहित संबंधित क्षेत्र के कॉलेजों में खोरठा की पढ़ाई शुरू की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड फिल्म विकास निगम में खोरठा के प्रतिनिधित्व की भी माग की। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्द ही जनजातीय यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। खोरठा भाषा के विकास के लिए भाषा अकादमी के गठन पर विचार किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में परिषद के पदाधिकारी प्रो. दिनेश दिनमणि, गीतकार विनय तिवारी, अभिनेता अमन राठौर, संदीप कुमार महतो, अनाम ओहदार व बसंत कुमार सहित अन्य थे। अनुसंधान केंद्र में चलता है ऑफिस

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि बोकारो में बने खोरठा भाषा कला संस्कृति अनुसंधान केंद्र में रिसर्च की जगह प्रखंड कार्यालय संचालित किया जाता है। इस पर सीएम ने आश्चर्य जताया। सीएम ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के विकास की बात कही। साथ ही सभी मागों पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.