LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 14 नए मरीज, 4 एक ही परिवार से
LIVE Coronavirus Ranchi. अब राजधानी रांची में कोरोना के 53 सक्रिय केस बचे हैं। इनका इलाज चल रहा है। सात मरीजों की जांच में पॉजिटिव होने की पुष्टि मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई है।
रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में सोमवार को कोरोना वायरस के एक साथ 14 नए मामले सामने आए। इसमें चार एक ही परिवार से हैं। इसके अलावा 5 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ भी हुए हैं। अब रांची में कोरोना के कुल 221 केस हो गए हैं। इसमें से 164 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 4 मरीजों की मौत हो गई है। अब राजधानी रांची में कोरोना के 53 सक्रिय केस बचे हैं। इनका इलाज चल रहा है।
रांची में कई दिनों के बाद 14 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। बताया जाता है कि इनमें चार चुटिया, दो अरगोड़ा तथा एक कचहरी चौक के पास रहने वाला मरीज शामिल हैं। सात मरीजों की जांच में पॉजिटिव होने की पुष्टि नामकुम स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई है।
नामकुम स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल से आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सातों दूसरे जिलों के हैं। चुटिया के द्वारिकापुरी के रहने वाले चारों संक्रमित एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष हैं। चुटिया से मिला संक्रमित मरीज खाद्य आपूर्ति विभाग का कर्मचारी है। जिला प्रशासन की टीम इसका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर रही है और संक्रमण की पुष्टि होने के कारण का पता लगा रही है।