LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में 138 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ, अब 57 सक्रिय मामले
LIVE Coronavirus Ranchi. रिपोर्ट आने के बाद कंफर्मेशन के लिए सैंपल रिम्स भेजा गया जहां जांच के बाद भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में सोमवार को कोरोना वायरस के तीन नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा रांची में कोरोना के 2 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब रांची में कोरोना के 57 सक्रिय केस रह गए हैं। 22 जून तक रांची में 138 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो गए हैं।
कर्बला चौक की महिला निकली पॉजिटिव, ट्रूनेट में भी हुई थी संक्रमण की पुष्टि
रांची में सोमवार को मिले 3 कोरोना मरीजों में से एक कर्बला चौक की रहने वाली महिला है, जबकि दूसरा रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती सिमडेगा का संदिग्ध है। जानकारी के अनुसार, कर्बला चौक से मिली संक्रमित महिला की जांच तीन दिन पूर्व ट्रूनेट मशीन में हुई थी। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद कंफर्मेशन के लिए सैंपल रिम्स भेजा गया, जहां जांच के बाद भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा देर रात एक अन्य मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद ने बताया कि संक्रमित की उम्र करीब 35 साल है। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसकी कॉन्टेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। जबकि दूसरा संक्रमित सिमडेगा जिला का रहने वाला है। कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में संदिग्ध के तौर पर भर्ती किया गया था। रविवार को उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमित को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है।