Move to Jagran APP

Lockdown Update: रांची में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 8 थानों में 13 FIR

Lockdown Update. चुटिया इलाके में स्वागतम होटल खोलकर सिघांडा आदि की ब्रिकी की जा रही थी। पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 09:23 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 09:43 AM (IST)
Lockdown Update: रांची में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 8 थानों में 13 FIR
Lockdown Update: रांची में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 8 थानों में 13 FIR

रांची, जासं। Lockdown Update कोरोना महामारी की स्थिति में बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। इसको लेकर रांची के आठ थानों में 13 एफआइआर दर्ज किए गए हैं। इनमें हिदपीढ़ी थाना में तीन, जगन्नाथपुर में दो, एयरपोर्ट ओपी में एक, सदर थाना में दो, अरगोड़ा थाना में दो, लालपुर थाना में एक, लोअर बाजार थाना में एक व चुटिया थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। चुटिया इलाके में स्वागतम होटल खोलकर सिघांडा आदि की ब्रिकी की जा रही थी। पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसमें हिदपीढ़ी थाना पुलिस ने तीन लोगों को जबकि चुटिया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है।

loksabha election banner

लॉकडाउन के उल्लंघन पर केस दर्ज

अरगोड़ा थाना पुलिस द्वारा लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए बेवजह सड़क पर घुमने का आरोप लगाया गया है। नामजद अभियुक्तों में अरगोड़ा गोपाल काम्पलेक्स निवासी अशोक महतो, अशोकनगर रोड नंबर तीन निवासी विक्रम सिंहा, बुद्ध विहार निवासी सचिन कुमार व अशोकनगर रोड नंबर एक हरि कृष्णा शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.