12 हजार तेजस्विनी क्लब का होगा गठन, 10 लाख किशोरियों को सशक्त करने का लक्ष्य Ranchi News
Jharkhand. राज्य में किशोरियों को सशक्त करने के लिए सरकार तेजस्विनी योजना चला रही है। इसके क्रियान्वयन को लेकर रांची में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 08:37 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में किशोरियों को सशक्त करने के लिए सरकार तेजस्विनी योजना चला रही है। इसी के तहत बुधवार को तेजस्विनी योजना के क्रियान्वयन को लेकर रांची में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री डॉ. लुइस मरांडी भी मौजूद रहेंगी। आज तीन जुलाई से राज्य के सभी 17 जिलों में तेजस्विनी योजना के तहत 12 हजार तेजस्विनी क्लब का गठन किया जाएगा। पोषण मिशन के महानिदेशक डीके सक्सेना ने बताया कि इससे 10 लाख किशोरियों व युवतियों को जोडऩे की तैयारी है।
एक क्लब से 20 आंगनबाड़ी केंद्र जुड़ेंगे। प्रत्येक क्लब में 40 सदस्य होंगे। चार मॉड्यूल पर क्लब होगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण हैं। दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तेजस्विनी योजना से जल्द से जल्द राज्य के 17 जिलों को जोडऩे का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा था कि इसके तहत किशोरियों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। बता दें कि इस योजना से रामगढ़ व दुमका में अब तक 52,793 युवतियों को जोड़ा जा चुका है और 576 तेजस्विनी क्लब का गठन हो चुका है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें