सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इस विभाग में निकली बंपर भर्ती; पढ़ें डिटेल
झारखंड में वन एवं पर्यावरण विभाग जल्द ही 1100 वनरक्षियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा जिसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है। वन क्षेत्र के य ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। वन एवं पर्यावरण विभाग जल्द ही वन रक्षियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है।
वन क्षेत्र पदाधिकारी समेत दूसरे पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड लोकसेवा आयोग की प्रक्रिया चल रही है। नई नियुक्तियों के बाद राज्य के वनों की सुरक्षा में और सुधार होगा।
वन एवं पर्यावरण विभाग अभी 1100 वनरक्षियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने की योजना बना रहा है। इसमें वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
नियुक्ति का काम विधानसभा चुनाव के पहले ही इसे प्रारंभ किया जाना था। अब राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद इससे संबंधित विज्ञापन जारी किया जाएगा। बता दें कि राज्य में वन रक्षियों के 3883 पद स्वीकृत हैं। इसमें से राज्य में 1625 वनकर्मी ही कार्यरत हैं। राज्य में अभी भी 2500 वन रक्षियों के पद खाली पड़े हैं।
पौधों की सुरक्षा और वन प्रबंधन में महत्वपूर्ण है भूमिका
वन प्रबंधन में सबसे निचले पायदान पर रहने वाले वन रक्षियों के पास नए लगे पौधों की सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। वन क्षेत्र में होने वाले किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी के लिए इनके पास अपना सूचना तंत्र होता है।
अभी कार्यरत 1600 वनरक्षी में से कई सेवानिवृत भी होने वाले हैं। ऐसे में नई नियुक्त से ही वन प्रबंधन को समृद्ध किया जा सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।