Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना का एक और मरीज मिला, 130 पॉजिटिव में से 106 स्‍वस्‍थ

LIVE Coronavirus Ranchi. अब रांची में कोरोना मरीजों की संख्‍या 130 हो गई है। बताया जा रहा है कि इसने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 10:18 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 05:44 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना का एक और मरीज मिला, 130 पॉजिटिव में से 106 स्‍वस्‍थ
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना का एक और मरीज मिला, 130 पॉजिटिव में से 106 स्‍वस्‍थ

रांची, जासं। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में रविवार को एक और कोरोना मरीज का मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित व्‍यक्ति सूचना भवन स्थित आइआइएम का एक कर्मचारी बताया जा रहा है। रविवार को इसकी पुष्टि स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने की है। अब रांची में कोरोना मरीजों की संख्‍या 130 हो गई है। बताया जा रहा है कि इसने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रिम्स कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

loksabha election banner

जहां एक तरफ राज्‍य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ राजधानी रांची में कोरोना के मामले में थोड़ा ब्रेक लगा है। साथ ही स्‍वस्‍थ होने वाले मरीजों की संख्‍या भी बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों से रांची में कोरोना मरीजों की संख्‍या में गिरावट आई है। यह महामारी के बीच राहत की बात है। रांची में कोरोना के कुल 130 मामले हैं। इसमें अब तक दो की मौत हो गई है। स्‍वस्‍थ होने वाले कोरोना मरीजों की बात करें तो अब तक 106 कोरोना पॉजि‍टिव स्‍वस्‍थ हो गए हैं। शनिवार काे झारखंड में कुल 38 कोरोना पॉजिटिव स्‍वस्‍थ हुए। इसमें रांची के पांच मरीज भी शामिल हैं। शनिवार को एचईसी कॉलोनी के एक मंदिर का पुजारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि उसकी जांच जमशेदपुर के टीएमएच अस्‍पताल में हुई है।

छह संक्रमित छह दिन में ही हुए कोरोना मुक्त, 5 सिल्ली व 1 बुंडू के रहने वाले

कोरोना का खौफ लोगों में धीरे धीरे कम हो रहा है और कोरोना भी कमजोर हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 दिन के बजाय संक्रमित मात्र छह से सात दिनों में रिकवर होकर अपने घर लौट रहे हैं। शनिवार को छह मरीजों को स्वस्थ होने के बाद रिम्स के कोविड वार्ड से छुट्टी दी गई। छुट्टी मिलने वाले मरीजों में पांच सिल्ली और एक बुंडू के रहने वाले हैं।

सिल्ली से मिले संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट बीते 25 मई को पॉजिटिव आयी थी। बीते सोमवार को ही 10 संक्रमित को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जिसमें 5 पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। वहीं एक अन्य संक्रमित बुंडू का रहने वाला है, बीते रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह भर्ती हुआ था। इसे भी शनिवार को डिस्चार्ज दी गई।

स्वस्थ हुए मरीजों ने जताया आभार

शनिवार देर शाम करीब 7:30 बजे 6 मरीजों को छुट्टी दी गई। कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही सिस्टर रामरेखा राय, डॉ देवेश कुमार समेत अन्य मेडिकल स्टाफ उन्हें बाहर एंबुलेंस तक छोडऩे आए। एंबुलेंस में बिठाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथ हिलाकर उन्हें विदा किया। इस दौरान स्वस्थ हुए मरीजों ने भी उनका आभार जताया और बाकी भर्ती मरीजों को भी घबराए बगैर कोरोना का डट कर सामना करने का मनोबल दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.