स्पेशल ब्रांच में 1012, उत्पाद में 518 सिपाहियों की होगी बहाली
राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड सरकार स्पेशल ब्रांच में 1,012 आरक्षियों तथा उत्पाद विभाग में 518 सिपाहियों की नियुक्ति करेगी।
राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड सरकार स्पेशल ब्रांच में 1,012 आरक्षियों तथा उत्पाद विभाग में 518 सिपाहियों की नियुक्ति करेगी। संबंधित विभागों की अनुशंसा के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने दोनों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता परीक्षाओं की सूचना गुरुवार को जारी कर दी। दोनों प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।
स्पेशल ब्रांच आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2018 में शामिल होने के लिए अगले साल 4 जनवरी से 18 फरवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। आरक्षी पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण होना निर्धारित है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 25 वर्ष है। अधिकतम आयु में एससी तथा एसटी को पांच वर्ष तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी गई है। वहीं, उत्पाद सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए 26 दिसंबर से अगले साल 9 फरवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवश्यक अर्हता मैट्रिक अथवा दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित है। दोनों पदों पर केवल झारखंड के निवासियों की ही नियुक्ति होगी।
देनी होगी लिखित परीक्षाएं : दोनों पदों के लिए अलग-अलग नियुक्ति परीक्षाएं होंगी। दोनों में चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा चिकित्सीय जांच के आधार पर होगा। लिखित परीक्षाएं दो-दो पत्रों की होगी। किसके लिए कितने पद :
स्पेशल ब्रांच आरक्षी
अनारक्षित : 506, एसटी : 263, एससी : 101, अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 81, पिछड़ा वर्ग : 61 उत्पाद सिपाही
अनारक्षित : 264, एसटी : 138, एससी : 50, अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 22, पिछड़ा वर्ग : 44