Move to Jagran APP

2022 तक खुलेंगे सौ नए कॉलेज

रांची : शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा है कि राज्य में उच्च शिक्षा में ग्रास इनरालमेंट रेशियो 20

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 May 2018 10:28 PM (IST)Updated: Wed, 16 May 2018 10:28 PM (IST)
2022 तक खुलेंगे सौ नए कॉलेज
2022 तक खुलेंगे सौ नए कॉलेज

रांची : शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा है कि राज्य में उच्च शिक्षा में ग्रास इनरालमेंट रेशियो 2011-12 में 8.5 फीसद था जो 2016-17 में बढ़कर 17.7 हो गया है। इसमें अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण (एआइएसएचई) की महत्वूर्ण भूमिका है, क्योंकि राज्य सरकार ने इसके अनुसार ही योजनाएं तय कीं। उनके अनुसार, राज्य सरकार ने 2022 तक इस दर को 32 फीसद तक लाने का लक्ष्य रखा है। मंत्री बुधवार को एक निजी होटल में अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। इस कार्यशाला में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

loksabha election banner

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 18-23 आयु वर्ग के 30 लाख युवाओं को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए प्रयत्नशील है। इस उद्देश्य के लिए राज्य में वर्ष 2022 तक 100 नए डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है जिनमें महिला कॉलेज, पॉलीटेक्निक व इंजीनिय¨रग कॉलेज भी शामिल हैं। इस कड़ी में 58 कॉलेजों व तीन विश्वविद्यालयों के आधारभूत संरचना विकास का कार्य चल रहा है।

इससे पहले विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि एआइएसएचई पोर्टल पर डाटा अपलोड करने से उच्च शिक्षा की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। इससे पॉलिसी व योजना बनाने में भी मदद मिलती है। झारखड में प्रति एक लाख पर सात कॉलेज ही उपलब्ध थे, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख छात्रों पर 25 कॉलेज उपलब्ध थे। राज्य सरकार ने इस कमी को पाटने के लिए उन 35 विस क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया, जहां एक भी कॉलेज नहीं था। सचिव ने सर्वे में इसे भी शामिल करने की वकालत की कि कितने विद्यार्थी स्नातक के बाद नौकरी या व्यवसाय में जा रहे हैं। कितने छात्रों का झुकाव सामान्य कोर्स, प्रोफेशनल या तकनीकी कोर्स की ओर है। उन्होंने बारहवीं तथा स्नातक के डाटा में बड़ा गैप होने पर भी सवाल उठाया। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के एनआइसी के अंशुल अग्रवाल ने 12.8 लाख शिक्षकों व 3.5 करोड़ छात्रों का डाटा अपलोड होने की जानकारी दी। राज्य के उच्च शिक्षा निदेशक अबु इमरान ने सर्वे की महत्ता पर प्रकाश डाला। एआइएसएचई के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. शंभुदयाल सिंह ने चांसलर पोर्टल पर भी सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी।

100 फीसद डाटा अपलोड करनेवाले एसएनओ सम्मानित

शिक्षा मंत्री ने एआइएसएचई में 100 फीसद संस्थानों का डाटा अपलोड करनेवाले स्टेट नोडल अफसरों को प्रशस्ति व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इनमें झारखंड के एसएनओ डॉ. शंभू दयाल सिंह, पश्चिमी बंगाल के डॉ. तरुण कुमार गैरा, ओडिशा की डॉ. रश्मि मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ के एसएनओ डॉ. समरेन सिंह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.