Move to Jagran APP

रांची स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, 10 करोड़ की लागत से कई नई सुविधाएं

रांची रेलवे स्टेशन बहुत जल्द नए स्वरूप में दिखेगा। 10 करोड़ की लागत से काम कराए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 06:38 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 06:38 AM (IST)
रांची स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, 10 करोड़ की लागत से कई नई सुविधाएं
रांची स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, 10 करोड़ की लागत से कई नई सुविधाएं

शक्ति सिंह, रांची : रांची रेलवे स्टेशन बहुत जल्द नए स्वरूप में दिखेगा। 10 करोड़ की लागत से न केवल रांची रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा बल्कि कई आधुनिक सुविधाओं से इसे लैस किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर से मंदिर विवाद खत्म होने के बाद इसमें तेजी आ गई है।

loksabha election banner

रेल प्रशासन का ध्यान सिर्फ स्टेशन के विस्तार पर है। स्टेशन के समक्ष पॉर्टिको के चौड़ीकरण का काम प्रारंभ हो गया है। एक साल के अंदर कई कार्यो को पूर्ण किया जाएगा। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए एक छत के नीचे सारी सुविधा दी जाएगी। यानी सिंगल विंडो सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। पार्किंग से वेटिंग हॉल तक को बड़ा स्वरूप दिया जाएगा। फुटओवरब्रिज की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। कई अन्य सुविधाएं जोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर काम तीन चरणों में होगा। इसके लिए तिथि का भी निर्धारण कर दिया गया है।

दो चरणों में खर्च होगी राशि : रांची रेलवे स्टेशन को नया लुक देने के लिए रेल प्रशासन प्रारंभिक दो चरणों में 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। जरूरत पड़ने पर खर्च की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। दो चरणों में यह राशि खर्च की जाएगी।

दुर्गा पूजा स्थल तक पार्किंग को किया जाएगा शिफ्ट : रांची रेलवे स्टेशन पर अमूमन पार्किंग को लेकर समस्या बनी रहती है। कारण वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पार्किग स्थल भी छोटा हो जाता है। स्टेशन पर दो या तीन ट्रेन आने पर परेशानी और भी बढ़ जाती है। इसलिए दुर्गापूजा स्थल तक इसका विस्तार किया जाएगा, ताकि एक साथ सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां आसानी से खड़ी हो सकें।

स्टेशन के विपरीत दिशा में भी बनेगा निकास द्वार : स्टेशन पर दूसरी तरफ यानी दक्षिण दिशा से भी प्रवेश और निकासी द्वार खोले जाएंगे, जिसे लेकर काम अभी से ही शुरू हो गया है। इससे स्टेशन पर से यात्रियों की भीड़ का बंटवारा होगा। हनुमान मंदिर तक फूट ओवरब्रिज की होगी लंबाई : स्टेशन से यात्रियों को निकलने के लिए फुट ओवरब्रिज की लंबाई में विस्तार किया जाएगा। इसका विस्तार पार्किंग स्थल तक किया जाएगा। इससे स्टेशन पर जाम नहीं लगेगा। क्योंकि वाहनों की निकासी और यात्रियों के निकासी का भी स्थान एक ही जगह था। प्लेटफॉर्म नंबर एक की सतह को दी जाएगी ऊंचाई : प्लेटफॉर्म नंबर एक की सतह को ऊंचा किया जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई नीचे होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में परेशानी होती है। कई बार तो यात्री दुर्घटना के भी शिकार हो चुके हैं। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में होगा। एसी एक्जीक्यूटिव लांज का होगा निर्माण :

यात्रियों के लिए स्टेशन पर एसी एग्जीक्यूटिव लांज का निर्माण किया जाएगा। जहां, यात्रियों के आराम की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। साथ ही वेटिंग हॉल को भी बड़ा किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। चरणबद्ध तरीके से होगा कार्यो का बंटवारा 1. प्रथम चरण - एसी एक्जीक्यूटिव का निर्माण, स्टेशन बिल्डिंग, स्टेशन की दक्षिण दिशा से प्रवेश द्वार, स्टेशन के मुख्य द्वार यानि कॉनकोर्स का निर्माण 2. द्वितीय चरण वेटिंग हॉल को बड़ा स्वरूप देना, फुट ओवरब्रिज को विस्तार देना, पार्क्रिंग स्थल को विस्तार देना 3. तृतीय चरण प्लेटफॉर्म नंबर एक की सतह को ऊंचाई देना

रांची रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जाएगा, जिसका निर्माण तीन चरणों में होना है। करीब दस करोड़ लागत से इसका निर्माण होना है।

अजित यादव

एडीआरएम, इंफ्रा, रांची रेलवे मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.