इफिको मैदान में विहंगम योग सह वैदिक यज्ञ समारोह आज से
रामगढ़ : शहर के रांची रोड मरार स्थित इफिको ग्राउंड में बुधवार से विहंगम योग सह वैि
रामगढ़ : शहर के रांची रोड मरार स्थित इफिको ग्राउंड में बुधवार से विहंगम योग सह वैदिक यज्ञ समारोह शुरू होगा। इसकी तैयारियां आयोजन समिति की ओर से पूरी कर ली गई है। यज्ञ में काफी संख्या में साधकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे होगा। उद्घाटन के बाद एक घंटे का योगासन कार्यक्रम होगा। इसके बाद स्वर्वेद का अखंड पाठ दिन के बारह बजे तक। इसके बाद भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। इसके बाद शाम चार बजे से शहर के बाजार टांड़ से जिला विहंगम योग संत समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रात्रि आठ बजे से संत प्रवर विज्ञान देव द्वारा स्वर्वेद कथा की जाएगी। आरती के बाद प्रथम दिन के कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन की सफलता को लेकर वीके श्रीवास्तव, श्रीराम ¨सह, विनय ¨सह, संजय ¨सह, हरेंद्र पाठक, योगेंद्र महतो आदि लगे हैं। आयोजन को लेकर शहर में जगह-जगह तोरणद्वार लगवाया गया है।