सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना का उद्घाटन
रामगढ़ : सदर अस्पताल में रविवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान की शुरुआत क
रामगढ़ : सदर अस्पताल में रविवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मादेव महतो ने योजना का विधिवत उद्घाटन किया। इसमें योजना के तहत कियोस्क काउंटर का उद्घाटन जिप अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले दिन कुल 11 लाभुकों के बीच गोल्डन हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। जिप अध्यक्ष ने जिले के पहले लाभुक को गोल्डन हेल्थ कार्ड प्रदान किया। अंकु देवी, शांति देवी, नागेश्वर, उमा ठाकुर, रोहित महतो, रूबी देवी, मुगलाल कुमार महतो, रिजवान खान, शत्रुघन महतो, धनंजय कुमार व मेघनी देवी को गोल्डन हेल्थ कार्ड प्रदान किया गया।
जिले के कुल एक लाख 26 हजार 529 परिवार को प्रधानमंत्री के आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा। कियोस्क काउंटर के माध्यम से लाभुकों को गोल्डन हेल्थ कार्ड निर्गत किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मार्शल आईंद, डीएस डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा, डॉ. केएन प्रसाद, डॉ. मृत्युंजय ¨सह, डॉ. बीएन कुमार, डॉ. सरवर आलम व डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद थे।