पार्टी हित में कार्यकर्ता करें कार्य : रघुवर दास
संवाद सूत्र मांडू(रामगढ़) भारतीय जनता पार्टी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने मांडू चट्टी में सोमवा
संवाद सूत्र, मांडू(रामगढ़) : भारतीय जनता पार्टी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने मांडू चट्टी में सोमवार को एक समारोह का आयोजन कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व विशिष्ट अतिथि विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर रघुवर दास ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी हित मे कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, मनु महतो, पवन कुमार, विवेक कुमार गुप्ता, इनामुल हक, मुख्तार असलम, लालचंद महतो, भीम महतो, रमेश पटेल, मुकेश कुमार, बसंत गुप्ता, अमित गुप्ता ,विपिन गुप्ता, मुंशी महतो व देवकी महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।