Move to Jagran APP

पुरूषों से कम नहीं हैं महिलाएं : चंद्रप्रकाश

सोसोकलां के रविदास मुहल्ला में रैदास जयंती मनायी गयी। समारोह में मुख्य अतिथि काबिना मंत्री चन्द्रप्रकाश चैधरी उपस्थित होकर संत रैदास के तस्वीर में माल्यार्पण किया। दूसरी ओर पुरबडीह मध्य विद्यालय में सन्त रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 08:05 PM (IST)
पुरूषों से कम नहीं हैं महिलाएं :  चंद्रप्रकाश
पुरूषों से कम नहीं हैं महिलाएं : चंद्रप्रकाश

गोला (रामगढ़) : महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहा हूं और रहूंगा। सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रखी है। इससे वे लाभान्वित हैं और पुरुषों के तुलना में काफी उंचे पायदान में दिखाई दे रही हैं। देश की सरहद में भी महिलाएं खड़ी होकर हमारी रक्षा करने में पीछे नहीं हैं। सरकार महिला समूहों को ऋण देकर उन्हे स्वावलंबी बनाने में लगी है और ग्रामीण महिलाएं पंचायत में अपनी भूमिका निभा रही है। दो वर्ष में कल्याणी महिला संघ की रूपरेखा में काफी बदलाव आया है। गांवों की हजारों महिलाएं इससे जुड़कर सशक्त बन रही है। सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ व स्वावलंबी बनाओ के तहत कई योजनाएं चला रही है। गोला प्रखंड का महिला संगठन पूरे राज्य में काफी सशक्त है। आपलोग इसी तरह एकजुटता बनाएं रखे, हमारे द्वारा आपको हरसंभव सहयोग किया जाएगा। मंत्री जी ने कहा कि झारखंड का पहला महिला इंजीनिय¨रग कॉलेज की स्थापना गोला में होना यहां की महिलाओं को आगे बढ़ने का ही परिणाम है। महाधिवेशन को जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, आजसू जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, जिप सदस्य कपिलदेव मुंडा आदि कई ने संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कही। प्रदेश के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी गोला एसएस पल्स टू हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित कल्याणी महिला संघ के बारहवीं महाधिवेशन में महिलाओं से घिरे हुए नजर आए। इससे पूर्व संघ की महिलाओं ने गोला में रैली निकाली। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही महिलाओं ने हाथ उठाकर शपथ पत्र पढ़ा। संघ की कोषाध्यक्ष रीना कुमारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। संघ की प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिला समूहों की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंत्री ने संघ की महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों में प्रमुख योगदान के लिए सम्मानित किया। महाधिवेशन में प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी समेत अतिथियों ने अवलोकन करते हुए सराहना की। मौके पर समाजसेवी चंदर महतो, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी, बजरंग कुमार महथा, सीमा देवी, सुरेश रजक, कुलदीप साव, नित्यानंद महतो, महेश्वर महतो, त्रिभुवन महतो, जयप्रकाश महतो, जयराम महथा, धनेश्वर महतो, पवन कुमार प्रमाणिक, जलेलवर महतो, विश्वनाथ महतो, विगलाल ठाकुर, पुरन महतो, मंटु उपाध्याय, सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों की मंजु देवी, ममता देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी सहित हजारों की संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.