निरीक्षक ने बताए सुरक्षा के नियम
बरकाकाना : आरपीएफ पोस्ट बरकाकाना में धनबाद से आए सुरक्षा निरीक्षक एसजे मुर्मू ने बरकाका
बरकाकाना : आरपीएफ पोस्ट बरकाकाना में धनबाद से आए सुरक्षा निरीक्षक एसजे मुर्मू ने बरकाकाना आरपीएफ पोस्ट में जवानों को रेल मंत्रालय से आए सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। इसके बाद पोस्ट के अधिकरियों के साथ स्टेशन चौक, सीआइसी बस्ती, स्टेशन परिसर सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। कहा कि मानव रहित फाटक को गलत तरीके से पार करना, रेलवे संपत्ति को छूना, स्टेशन परिसर व सार्वजनिक स्थल में धूमपान करना सहित सुरक्षा से संबंधित अन्य ¨बदुओं पर लोगों को जानकारी दी। मौके पर आरपीएफ बरकाकाना के दानियल तिर्की, पवन कुमार, अमरेश कुमार, जावेद इराकी, घनश्याम प्रसाद, इमत्याज अंसारी, दिनेश पासवान, मनोज यादव सहित क्षेत्र के कई महिला व पुरुष उपस्थित थे।