Move to Jagran APP

रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र में की गई गंगा आरती

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) नमामि गंगे योजना अंतर्गत एक दिवसीय गंगा महोत्सव के तहत बुधवार को आरती की गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 08:46 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 08:46 PM (IST)
रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र में की गई गंगा आरती
रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र में की गई गंगा आरती

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : नमामि गंगे योजना अंतर्गत एक दिवसीय गंगा महोत्सव के तहत बुधवार को सिद्धपीठ रजरप्पा स्तिथ मा छिन्मस्तिका मंदिर परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को जल स्त्रोतों के स्वच्छता से संबंधित शपथ दिलाई। तत्पश्चात विधायक, उपायुक्त एवं एसपी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद भैरवी नदी के तट पर गंगा आरती की। मौके पर रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयास से नमामि गंगे योजना को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। जिस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसको संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए। नदियों को साफ व स्वच्छ रखना हम सबो की जिमेवारी है। नदी में किसी तरह की सामग्रियां व कचड़े को नही बहाया जाना चाहिए। जागरूक होकर लोग नदियों को बचाने का संकल्प ले। कचड़े को डंप करने की योजना लाई जानी चाहिए। ताकि सभी तरह के सामग्री नदियों में न बहाकर, उन्हें डंप कर देना चाहिए। तभी प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सकता है। वही बड़कागांव विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जिस तरह से नमामि गंगे का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उसमें हम सभी का भागीदारी होना चाहिए। हमारा कर्तव्य है कि हमें ²ढ़ संकल्पित होना चाहिए। कार्यक्रम को रामगढ़ उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी नागेंद्र सिन्हा, रजरप्पा जीएम आलोक कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चितरपुर बीडीओ उदय कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डीडीसी नागेंद्र सिन्हा ने किया। इससे पूर्व विधायक, उपायुक्त, एसपी द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलीयों का अवलोकन भी किया गया। साथ ही जल संरक्षण एवं नमामि गंगे योजना अंतर्गत बनाई गई रंगोलीयों के विषय में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावे स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को जल संरक्षण संबंधित विषयों पर रंगोली बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। और दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम पर आयोजित गंगा आरती में हिस्सा लेते हुए एक बार पुन: नदियों को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। मौके पर सीओ तृप्ति विजया कुजूर, थाना प्रभारी विपिन कुमार, रजरप्पा के एसओपी एस के गोस्वामी, कांग्रेसी नेता हाजी अख्तर आजाद के अलावे न्याय समिति के अध्यक्ष अशेष पंडा, सचिव सुभाशीष पंडा, वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा, बृजेश पंडा, अंबुज पंडा, नवीन पंडा, गुड्डू पंडा, छोटू पंडा, कृष्णा प्रसाद सहित कई पुजारी और स्थानीय दुकानदार मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.