जिले में बारिश ने मचाई भारी तबाही, कई इलाके जलमग्न
संवाद सहयोगी रामगढ़ जिले में चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों पर कहर बर
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : जिले में चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों पर कहर बरपा दिया है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इंसान से लेकर पशु-पक्षियों को भारी संकट में डाल दिया है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी, नाला, तालाब सभी अपने अस्तित्व को खो चुके हैं। शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों की हालत दयनीय हो गई है। बारिश के पानी से कई घर भी डूब गए तो आम रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। जान-माल को भी भारी क्षति पहुंची है। जिले में विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई है। हर ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। दामोदर नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। दामोदर नदी के किनारे स्थित खटाल, मकान, शमसान घाट, मुक्ति धाम आदि पूरी तरह डूब गया है। वहीं पतरातू डैम का पानी खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण फाटक खोल दिया गया। इससे स्थिति और भयावह हो गई है। जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर टिकाए हुए है। लगातार लोगों को हिदायत देते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहे है। शहरी इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। आवागमन पूरी तर से ठप हो गया है। खपरैल मकान व मिट्टी से बने सैकड़ों घर गिर गए हैं। लोग दूसरे स्थानों पर जान बचाने के लिए शरण लिए हुए है। रोजमर्रा की जिदगी जीने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी की परेशानी उठ खड़ा हुई है। हर ओर बारिश का पानी दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी लबालब भर गया। किसान भी चितित है तो आम लोग भी परेशानी से दो-दो हाथ कर रहे है। कई दुकान, कई मकान उजड़ गया है।