Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पूरा शहर तिरंगा से पटा

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : स्वतंत्रा दिवस के पूर्व मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा समिति की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शहर सहित जिलाभर के हजारों युवा शामिल होकर यात्रा को विशाल आकार दे दिया। तिरंगा यात्रा में जनसैला उमड़ पड़ा। शहर के मुख्य पथ पर पांव रखने तक की जगहन नहीं थी। हर ओर बंदे मातरम, भारत माता की जय का नारा बुलंद करते हुए सभी लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। बाजार टांड स्थित सिद्धो-कान्हो मैदान से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 09:05 PM (IST)
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पूरा शहर तिरंगा से पटा
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पूरा शहर तिरंगा से पटा

रामगढ़ : स्वतंत्रा दिवस के पूर्व मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा समिति की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शहर सहित जिलाभर के हजारों युवा शामिल होकर यात्रा को विशाल आकार दे दिया। तिरंगा यात्रा में जनसैला उमड़ पड़ा। शहर के मुख्य पथ पर पांव रखने तक की जगहन नहीं थी। हर ओर बंदे मातरम, भारत माता की जय का नारा बुलंद करते हुए सभी लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। बाजार टांड स्थित सिद्धो-कान्हो मैदान से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई। यहां से सभी लोग मोटरसाइकिल व पैदल जुलूस की शक्ल में चट्टी बाजार होते हुए थाना चौक पहुंचे। यहां से मुख्य पथ होते हुए ए सभी सुभाष चौक पहुंचे। यहां पर सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान वक्ताओं ने शहरवासियों सहित जिलावासियों को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह तिरंगा हमारी शाम हैं, हमारी आन है। कहा कि आए सभी मिलकर इस स्वतंत्रा दिवस को भाईचारगी व सदभाव का प्रतिक बनाते हुए मिशाल कायम करें। यहां से तिरंगा यात्रा पुन: चालु होकर प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी लोग भारत माता की जय, बंदे मातरम का नारा बुलंद करते रहे। साथ ही भारत माता की विशाल होर्डिंग के साथ चलते रहे। प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद यात्रा का समापन किया गया। शहर के हर वर्ग के लोगों ने तिरंगा यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए देश भक्ति व भाईचरगी का पैगाम दिया। शहर के कई स्थानों पर स्थापित महापुरुषों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम के दौरान राजेश ठाकुर, पप्पू यादव, नमेंद्र चंचल, सौरभ जायसवाल, प्रवीण कुमार सोनु, नीतीश राम, ब्रजेश पाठक, नित्यानंद महतो, प्रेम विश्वकर्मा, लालू शर्मा, प्रभात अग्रवाल, विकास कुमार, दिलीप कुमार, शिव सेन चौहान, दिनेश प्रजापति, सोनू कुमार, सनोज कुमार, तुलेश्वर पासवान, सोनू यादव, राजा कुमार, भुवन ¨सह, मुनियनाथ महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.