दामोदर पुल से कूदकर छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास
रामगढ़ : स्थानीय दामोदर पुल से कूदकर शनिवार की शाम एक 16 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुल से छलांग लगाते ही स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी। इसके बाद लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।
रामगढ़ : स्थानीय दामोदर पुल से कूदकर शनिवार की शाम एक 16 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुल से छलांग लगाते ही स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी। इसके बाद लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। पुल से छलांग लगाने के बाद सीधे व पानी में गिर गया था। लोग उसे पानी से बाहर निकालकर सीसीएल केंद्रीय अस्पताल नईसराय ले जाकर भर्ती कराया। सूचना पाकर रामगढ़ थाना पुलिस भी पहुंची। छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के बाद वह देर से लौटा था। इसलिए उसे घर में डांट-फटकार किया था। इधर प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि लड़का पैदल ही नईसराय की ओर से आया। इसके बाद पुल की रे¨लग में चढ़ने के बाद दामोदर में छलांग लगा दिया।