खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : मंत्री
दुलमी : दुलमी के फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को दुलमी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित स्व. झुनाथ चौ
दुलमी : दुलमी के फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को दुलमी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित स्व. झुनाथ चौधरी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट किया गया। आयोजित टूर्नामेंट में ब्लौरा ओरमांझी बनाम दुबलिया सिकिदिरी फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें ब्लौरा ओरमांझी की टीम के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए दुबिलिया सिकिदिरी की टीम को 1-0 से पराजित किया। इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मादेव महतो ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए गेंद को किक मारकर उद्घाटन किया। कहा कि युवाओं को शिक्षा से साथ साथ खेल भी जरूरी है। खेल से युवाओं की शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा युवाओं को पूरी लगन के साथ खेल प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में रामगढ़ जिला पूरे भारत देश पहला स्थान होगा। यहां पर विकास की गंगा बह रही है।
जिप अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री श्री चौधरी के दुलमी प्रखंड क्षेत्र विकास की गंगा बही है। क्षेत्र मंत्री के सहयोग से यहां के युवा खिलाड़ियों को सामाग्री देखकर खेल में बढ़ावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुलमी प्रखंड क्षेत्र हर घर मे पाइप लाइन के द्वारा बहुत जल्द शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए निर्माण कार्य क्षेत्र के गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। दुलमी उपप्रमुख रिझु महतो, मुखिया हरिवंश महतो, परमेश्वर पटेल, युगलकिशोर महतो, आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो, सचिव सन्तोष महतो, उपाध्यक्ष अशोक कुमार महतो, धर्मबीर महतो, रबिन्द्र कुमार, नागेंद्र कुमार, सुभाष कुमार,दिलीप कुमार, अभय पद्मराज, पंकज कुमार शिशु कुमार महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।