अच्छी फसल की कामना, ग्रामीणों ने की आषाढ़ी पूजा
मानसून के आगमन के साथ ही दुलमी प्रखंड क्षेत्र गांवों में आषाढ़ी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 09:59 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 09:59 PM (IST)
संवादसूत्र, दुलमी (रामगढ़) : मानसून के आगमन के साथ ही दुलमी प्रखंड क्षेत्र गांवों में आषाढ़ी पूजा बड़ी धूमधाम से की जा रही है। बुधवार की क्षेत्र के ग्राम चटाक में ग्रामीणों ने हर्ष और उल्लास के साथ ग्राम देवी स्थल पर पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने पूजा के दौरान पारंपरिक तौर पर ग्राम देवता व अन्य ग्राम देवता स्थल पर लाल रंग के मुर्गा व सफेद रंग के बकरे की बली देकर मुख्य फसल धान के साथ-साथ अन्य बरसाती फसलों की उपज अच्छी हो तथा अच्छी बारिश भी हो एवं गावं में सुख-समृद्धि आए, इसकी कामना की गई। मौके पर हरिश्चंद्र दीवान, किस्टो करमाली, करमा करमाली सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें