मजदूर हित का कार्य ही राजेंद्र बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: अनूप सिंह
मजदूर हित का कार्य ही राजेंद्र बाबू के प्रति सची श्रद्धांजलि अनूप सिंह संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) रीवर साईड भुरकुंडा स्थित आरसीएमएस कार्यालय में राज्य
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : रीवर साईड भुरकुंडा स्थित आरसीएमएस कार्यालय में राज्य के पूर्व मंत्री सह बेरमो विधायक स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह का श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व. सिंह के पुत्र आरसीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह आईएनएमडब्लूएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंटक के राष्ट्रीय सचिव अनूप कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अपून कुमार सिंह ने यूनियन का झंडोत्तोलन कर किया। इसके बाद स्व. राजेंद्र सिंह की तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। मौके पर अनूप कुमार सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू मजदूरों के मसीहा थे। हमलोग मजदूरहित का कार्य करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यूनियन नेताओं को सफल हड़ताल के लिए बधाई भी दी। मौके पर भोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीपी संतन, अजीत कुमारी चक्रवर्ती, कामाख्या सिंह, बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, क्षेत्रीय सह सचिव धनंजय सिंह, शिव शंकर पांडेय, कानू मांझी, महादेव बेसरा, डॉ. जीआर भगत, चरका करमाली, लालजी मांझी, जयंत तुरी, महेंद्र सिंह सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र तिवारी, भीम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। संयुक्त मोर्चा के अनिल सिंह, धनंजय वर्मा, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, जयनारायण बेदिया आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।