मांडू प्रखंड को स्वच्छ बनाने के लिए बीडीओ ने मुखिया को दिए टास्क
मांडू: संपूर्ण मांडू प्रखंड को स्वच्छ बनाने के लिए प्रखंड प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसक
मांडू: संपूर्ण मांडू प्रखंड को स्वच्छ बनाने के लिए प्रखंड प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने मंगलवार को प्रखंड के सभी मुखिया, पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी व ग्राम रोजगार सेवकों के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक की। प्रखंड के वर्किंग हॉल में आयोजित बैठक के क्रम में बीडीओ ने प्रखंड को साफ सुथरा बनाने के लिए लोगों को कई टास्क दिए। प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ करते हुए उन्होंने सभी कर्मियों को सुबह आठ से नौ बजे तक मुख्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाने की बात कही। पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी व स्कूलों में जनप्रतिनिधि के माध्यम से बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देष दिया। कहा कि पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए सभी पंचायत को प्रत्येक माह पांच हजार की राशि दी गई है। उन्होंने लोगों को प्रत्येक दिन श्रम दान कर पंचायत को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाने पर बल दिया। बताया कि पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए हमें उत्सव के रूप में मनाना है। कार्यक्रम में सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने भी स्वच्छता के प्रति लोगों को कई टिप्स दिये। मौके पर बीईईओ डॉ विजय कुमार, सीडीपीओ आरती कुमारी, कनिय अभियंता संतोस कुमार रवि, बीपीओ प्रदीप राम, स्वच्छता ग्रही ब्रजकिशोर चौरसिया, मनोहर गुप्ता, मुखिया उपेंद्र ¨सह, रोपन देवी, लक्ष्मी देवी, रंधीर ¨सह, संजय कुमार, कन्हैया रविदास, षक्ति कुमार, समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।