मिशन आक्सीजन के तहत दोतल्ला पंचायत में हुआ पौधारोपण, संरक्षण का भी लिया गया संकल्प
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) रिभर साईड भुरकुंडा स्थित बुधबाजार दोतल्ला पंचायत में मिश
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : रिभर साईड भुरकुंडा स्थित बुधबाजार दोतल्ला पंचायत में मिशन आक्सीजन के तहत पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पौधारोपण कर मनाई गई। इस दौरान पंचायत के प्रधान (मुखिया) लव कुमार महतो के नेतृत्व में दोतल्ला पंचायत सचिवालय के आसपास युवाओं व बच्चों ने 151 छायादार व फलदार पौधे लगाए। साथ इसके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। मौके पर लव कुमार महतो ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल द्वारा देश के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई में दिए गए योगदान तथा स्वदेशी की अलख जगाने के प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य निभाने की अपील की। मौके पर जल सहिया छुवि देवी, महेंद्र सोरेन, रामजी शास्त्री, बबलू सोरेन, साहिल करमाली, दीपू मुंडा, रोशन गोप, विक्की मुंडा, रोहन करमाली, राजन, आदित्य, समीर, सन्नी, मंगल, सहन, जिया, तेजस आदि ने पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।
रबोध पंचायत के सात आंगनबाड़ी सेविकाओ को कोविड 19 किट दिया गया
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : रबोध पंचायत सचिवालय में में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओ के बीच कोविड किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वितरण का कार्य डाडी भाग वन जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह व रबोध मुखिया नीतू देवी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने ने बताया कि पंचायत की बात आंगनबाड़ी सेविका सविता किस्कू, यशोदा देवी, अंजू देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी को कोविड 19 किट थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, पीपीई किट, सेनेटाइजर, फेस मास्क, हैण्ड गल्पस दिया गया है। आँगनबाड़ी सेविकाओ को कोविड किट मिल जाने से कोरोना काल में काम करने के दौरान संक्रमण की खतरा बच सकती है। मौके पंचायत सचिव गंगाधर प्रसाद, उमेश करमाली आदि उपस्थित थे।