स्लरी मजदूरों की समस्याओं का जल्द करेंगे समाधान: चंद्रप्रकाश
संवाद सूत्र रजरप्पा सीसीएल रजरप्पा में लोडिग का कार्य पिछले चार महीनों से बंद है। इसके
संवाद सूत्र, रजरप्पा : सीसीएल रजरप्पा में लोडिग का कार्य पिछले चार महीनों से बंद है। इसके कारण मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी समस्या को लेकर बुधवार को रजरप्पा के आवास में सैकड़ों स्लरी मजदूर गिरिडीह सांसद सह राज्य के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्या को उनके समक्ष रखा। मजदूरों ने कहा कि माइनिग नही खुलने के कारण हमलोगों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। मजदूरों की समस्या से अवगत होने के बाद सांसद ने कहा की मजदूरों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। मौके पर आजसू के वरिष्ठ नेता धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, बिहारी चौधरी के अलावे कयूम अंसारी, राजेन्द्र महतो, कुलेश्वर महतो, अर्जुन महतो, मधु साव, मैनेजर करमाली, जितेंद्र करमाली, श्याम महतो, उमेश महतो, भुनेश्वर महतो, कुलेश्वर महतो, पत्ती करमाली, संतोष करमाली, परमेश्वर साव, राजकुमार महतो, बासुदेव महतो, खिरोधर मानकी, धरमु महतो, उमेश मुंडा, नरेश महतो, निरंजन महतो, मोहन मांझी, मंगरा मांझी, बसंत केंवट, मदन करमाली, हीरालाल करमाली, लालकिशुन साव सहित कई मजदूर मौजूद थे।